राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

देड़तलाई में हाट बाजार से हाईवे जाम, 108 एंबुलेंस बनी प्रशासनिक अनदेखी की शिकार

देड़तलाई में करीब 30 मिनट से ज्यादा फंसी रही 108 एंबुलेंस केस लेने परेठा गांव जा रहा था पायलट, एसडीएम बोले प्रस्तावित है साप्ताहिक बाजार शिफिटिंग बुरहानपुर। देड़तलाई में रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। यह हाट बाजार बुरहानपुर अमरावती हाईवे किनारे लगता है। इस रविवार दोपहर 3.30 बजे यहां एक 108

On: June 29, 2025 8:29 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। देड़तलाई में रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। यह हाट बाजार बुरहानपुर अमरावती हाईवे किनारे लगता है। इस रविवार दोपहर 3.30 बजे यहां एक 108 एंबुलेंस फंस गई। करीब 4 बजे तक एंबुलेंस जाम में ही फंसी रही। एंबुलेंस वाहन चालक एक गर्भवती महिला का केस लेने परेठा गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि देड़तलाई में किसी कंटेनर का टायर खराब हो गया था इसलिए जाम लग गया था।
दरअसल देड़तलाई सहित अन्य कुछ गांवों में जहां हाईवे किनारे बाजार लगते हैं उन्हें दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। दर्यापुर में रोड किनारे, सिरपुर, डोईफोड़िया, खकनार, देड़तलाई में हाईवे किनारे बाजार लगते हैं। इसे लेकर पिछले दिनों नेपानगर एसडीएम ने बैठक ली थी और दुकानदारों को समझाईश भी दी थी। तीन पहले ही एसडीएम डोईफोड़िया भी पहुंचे थे और यहां हाईवे पर लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को शिफ्ट करने के लिए दूसरी जगह देखी थी। साथ ही दुकानदारों को ताकीद की थी कि रोड पर सामान न रखें। उन्होंने 6 रसोई गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए थे।
दुकानों के बाहर भी रहता है अतिक्रमण
अधिकांश दुकानदारों अपनी दुकानों के बाहर तक सामान रखा जाता है साथ ही साप्ताहिक हाट बाजार में दुकानें लगने पर परेशानी बढ़ जाती है। यही वजह है कि इसे लेकर खुद कलेक्टर हर्ष सिंह न संज्ञान लेते हुए अफसरों को बाजार शिफ्टिंग के लिए कहा था। जिसके बाद एक माह पहले नेपानगर एसडीएम ने बैठक ली थी। प्लानिंग तैयार कर पंचायत को दी गई थी। पंचायत की ओर से भी नोटिस जारी किए गए थे। अब अफसरों का कहना है कि जल्द यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
जल्द शिफ्ट करेंगे बाजार – एसडीएम
एसडीएम भागीरथ वाखला ने कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर हाईवे और रोड किनारे लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। कुछ जगह स्थान तलाश लिए गए हैं। पंचायत के माध्यम से भी नोटिस जारी किए गए थे। जल्द बाजार शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser