Homeबुरहानपुरगुणवत्ता से खिलवाड़ किया तो ठेका रद्द,...

गुणवत्ता से खिलवाड़ किया तो ठेका रद्द, कंपनी ब्लैकलिस्ट!

- महापौर की सख्त कार्रवाई- कई सड़कें उखड़वाईं, परफॉर्मेंस गारंटी जब्ती की चेतावनी

  • घटिया सड़क निर्माण पर ठेकेदारों को नोटिस

बुरहानपुर। शहर में सड़कों के निर्माण को लेकर नगर निगम ने अब ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी लागू कर दी है। महापौर माधुरी अतुल पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदार शहर के विकास के दुश्मन हैं, ऐसे किसी भी ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा। जो सड़क खराब बनाएगा, उसका ठेका रद्द कर देंगे और कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर देंगे। कायाकल्प योजना 1.0 तहत शहर की प्रमुख सड़कों पर 373.55 लाख रुपए से सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माण हो रहा है। लेकिन कई जगह काम की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई, जिसके बाद निगम प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया।

दरअसल महापौर माधुरी पटेल के निरीक्षण में अंडा बाजार से राजघाट तक सड़क जगह–जगह से उखड़ती मिली। उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को फटकारते हुए पूरा निर्माण कार्य उखड़वाने और नए सिरे से उच्च गुणवत्ता में बनाने का आदेश दिया। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा पहली बार इतने सख्त तरीके से की गई है।

राजपुरा चौकी–कड़वीसा नाला मार्ग पर भी दोष, ठेकेदार को नोटिस

स्वामीनारायण मंदिर, छोटे मंदिर सब्जी मंडी और कड़वीसा नाला के बीच बनने वाले मार्ग पर भी गंभीर गुणवत्ता खामियां मिलीं। नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता सुधार के लिए कड़ा नोटिस जारी किया है। महापौर पटेल ने कहा ठेकेदार की लापरवाही से जनता दोबारा परेशान होगी, यह किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

दूसरे समूह की 379.09 लाख की परियोजना में भी निर्माण की पोल खुली

द्वितीय समूह परिसर में तिलक चौराहा, आदर्श विद्यापीठ, शिकारपुरा थाना रोड, हवेली मार्ग, बुधवारा स्कूल, सरदार पटेल कॉलोनी व कमल टॉकीज–अमरावती रोड मार्ग पर लगभग 379.09 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण चल रहा है। लेकिन कई सड़कों में पहले ही दरारें दिखाई देने लगीं। विशेष रूप से कमल टॉकीज–पांडुमल चौराहा–अमरावती रोड का नया सीसी रोड जगह–जगह से उखड़ रहा है। निगम ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि या तो तुरंत मरम्मत करो, या पूरी सड़क फिर से बनाओ।

समय पर काम न हुआ तो ‘परफॉर्मेंस गारंटी’ जब्त

नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया कि यदि दिए गए समय में सड़कें निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार नहीं बनतीं तो ठेकेदार की परफॉर्मेंस गारंटी जब्त कर ली जाएगी। साथ ही भविष्य की निविदाओं में भाग लेने पर भी रोक लगेगी। राज कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा निर्मित 45.82 लाख की लागत वाली पुलिया का अंतिम भुगतान भी रोक दिया गया है। निगम ने कहा कि जब तक गुणवत्ता मानकों पर काम पूरा नहीं होता, बिल पास नहीं किया जाएगा।

भविष्य में किसी भी ठेकेदार के लिए चेतावनी

महापौर माधुरी पटेल ने कहा हमने कई ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया है और आगे भी करेंगे। शहर की सड़कों से खिलवाड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगम की प्राथमिकता गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ और समयबद्ध सड़कें हैं। उन्होंने कहा कि इस सख्ती से भविष्य में काम करने वाली कंपनियां गुणवत्ता को सर्वोच्च मानेंगी और नागरिकों को बार-बार सड़क निर्माण की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles