राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मकर संक्रांति पर अवैध हेलों की लड़ाई, 17 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

बुरहानपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर निंबोला थाना क्षेत्र में अवैध हेलों की लड़ाई के आयोजन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों में 8 हेला मालिक और 9 आयोजनकर्ता शामिल हैं। क्या है मामला? 15 जनवरी को मचलपुरा क्षेत्र में संक्रांति मेले

On: January 16, 2025 2:00 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर निंबोला थाना क्षेत्र में अवैध हेलों की लड़ाई के आयोजन पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों में 8 हेला मालिक और 9 आयोजनकर्ता शामिल हैं।
क्या है मामला?
15 जनवरी को मचलपुरा क्षेत्र में संक्रांति मेले के दौरान हेलों की टक्कर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मचलपुरा में मजार के पास हुआ, जहां निंबोला, मगरूल, झिरी, चुलखान और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। पुलिस की चेतावनी और समझाइश के बावजूद आयोजनकर्ता लोगों को जुटाते रहे। इस अवैध आयोजन का यातायात पर गंभीर असर पड़ा। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मेले और आयोजन की वीडियोग्राफी कराई।
पुलिस की कार्रवाई
निंबोला थाना पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें आयोजनकर्ता- सुरेंद्र महाजन, कमलेश पाटिल, अकबर तड़वी, गणेश चौधरी, इकबाल तड़वी, बशीर खान, शेख रफीक, दीपक महाजन, कैलाश सावले, हेला मालिक- पीयूष पाटिल, अमोल महाजन, कुणाल वर्मा, सत्तु बृजलाल, शब्बीर पठान, गोविंद महाजन, कुल्लु रमजान तड़वी, शकील फकीरा
अनुमति का दुरुपयोग
आयोजनकर्ताओं ने ग्राम मचलपुरा में मजार के पास मेला आयोजित करने की अनुमति एसडीएम बुरहानपुर से ली थी। अनुमति का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक। सामान्य मेले का आयोजन करना था। हालांकि, मेले की आड़ में हेलों की क्रूर लड़ाई का आयोजन किया गया।
जिले में हेलों की लड़ाई पर प्रतिबंध
बुरहानपुर जिले में हेलों की लड़ाई पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इससे पहले शाहपुर और नेपानगर में भी इस प्रकार के अवैध आयोजनों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने कहा कि अवैध और हिंसात्मक आयोजनों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser