Homeबुरहानपुर20 दिन में दूसरी वारदात: मुस्लिम युवक...

20 दिन में दूसरी वारदात: मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को घर में घुसकर हथौड़ी से मार डाला, हिंदू संगठनों ने शहर बंद कराया

पहले नावरा में गला रेतकर हत्या, अब सिलमपुरा में सिर कुचल दिया

  • सांसद-विधायक पहुंचे पीड़ित परिवार से मिले

बुरहानपुर। एक बार फिर से जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया। इस बार एक महिला की बड़ी ही बेरहमी से सिर पर हथौड़ी मारकर हत्या कर दी गई। हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक द्वारा किए गए इस तरह के कृत्य का यह महज 20 दिनों में ही दूसरा मामला है। इससे पहले नेपानगर क्षेत्र के ग्राम नावरा में नेपानगर के एक मुस्लिम युवक ने नावरा की युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वह मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि शिकारपुरा क्षेत्र के सिलमपुरा में दूसरी वारदात हो गई। इससे हिन्दू संगठनों में आक्रोश का माहौल है। गुरूवार को बुरहानपुर बंद कराया गया जो पूरी तरह सफल भी रहा।

Sadaiv Newsगौरतलब है कि सिलमपुरा में बुधवार शाम 6 बजे महाराष्ट्र के अंतुर्ली से आए युवक ने एक महिला की हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी। उसने महिला के सिर और षरीर पर कईं जगह वार किए जिससे महिला की मौत हो गई। हिन्दू संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है। रात में हिन्दू संगठन के लोग षहर में घूमे और बुरहानपुर बंद का आव्हान किया। दूसरे दिन गुरूवार सुबह हिन्दू संगठन के पदाधिकारी षहर में दुकाने बंद कराने की अपील करने निकले। कहीं पैदल तो कहीं बाइक पर नारेबाजी करते हुए संगठन सदस्य, पदाधिकारी निकले। मंडी क्षेत्र, इकबाल चौक, गांधी, फव्वारा चौक, बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी घूमे। संगठन पदाधिकारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, हिन्दू महासभा से ओम आज़ाद, अजित परदेशी, अमित वारुड़े, भीम सेना के सचिन गाढ़े, हिन्दू नेता महेश चौहान सहित अन्य लोग दुकानें बंद कराने का आव्हान करते हुए घूमे। कुछ लोगों ने दुकानें खोल ली थी जबकि कुछ ने अपील के बाद बंद कर ली।

महाराष्ट्र का रहने वाला है आरोपी, हिन्दू संगठन ने सौंपा ज्ञापन

महाराष्ट्र अंतुर्ली के रहने वाले धर्म विशेष के एक युवक ने हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। इस मामले को हिन्दू संगठन लव जिहाद बता रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह किसी भी तरह धर्मांतरण का मामला नहीं है। इधर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की ओर से गुरूवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि हिन्दू महिला की घर में घुसकर हथौड़े मार मार कर हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतुर्ली महाराष्ट्र में रहने वाले मुस्लिम युवक ने हिन्दू महिला से नाम बदलकर दोस्ती की। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब हिन्दू महिला ने संबंध स्थापित करने से मना किया तो आरोपी शेख सलीम ने महिला के घर में घुसकर महिला के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। देवर के रोकने पर देवर से भी मारपीट की गई। सकल हिन्दू समाज ने बाजार बंद का भी आह्वान किया जिसके चलते दोपहर तक बाजार बंद रहा। हत्या के विरोध में हिन्दू जागरण मंच के प्रांत से निलेश वर्मा, अनीस अरझरे, जिला संयोजक अजीत परदेसी सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई की मांग की। परिवार को सहायता राशि दिए जाने की भी मांग रखी। वहीं दलित संगठन के मनोज परमार ने भी संगठन के लोगों के साथ मिलकर आरोपी पर उचित कार्रवाई की मांग। परिवारजनों की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पालन पोषण के लिये महिला के पति को शासकीय नौकरी देने की भी मांग हुई।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए सांसद, परिवार को सांत्वना दी

मृतिका का गुरूवार को अंतिम संस्कार हुआ। इसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा शहर में विगत रात्रि एक बेटी की नृशंस हत्या अत्यंत हृदय विदारक है। आज अंतिम यात्रा में शामिल हुआ, पीड़ित परिवार वालो से भेंट कर ढांढस बंधाया। मैंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मैं इस दुःखद क्षण में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं। उनका दर्द मेरा भी दर्द है। उन्हें न्याय दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची विधायक, सीएम से हुई चर्चा

गुरूवार दोपहर विधायक अर्चना चिटनिस पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा-मजदूरी करने वाला गरीब परिवार है। इस तरह की दुर्घटना होना असहनीय है। कुछ दिन पहले नावरा में भी एक घटना हुई थी। चिटनिस ने कहा कठोर और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बच्चे, परिवार को सहायता मिले इसे लेकर सीएम से आज सुबह चर्चा भी की है। चिटनिस ने कहा पीड़िता के दो मासूम बच्चों से मिलकर मन बहुत अधिक दुःखी हुआ।

आपसी संबंधों का मामला

– इस मामले में दूर दूर तक धर्मांतरण का कोई लेना देना नहीं है। आपसी संबंधों की बात सामने आ रही है। इन्वेस्टिगेशन जारी है। -आशुतोष बागरी, एसपी बुरहानपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles