राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

शहर में 5 जगह आयकर विभाग का सर्वे- शिक्षाविद, कारोबारी, मार्बल व्यापारी, सीए, इंजीनियर के यहां दबिश, व्यापारियों में हडकंप

बुरहानपुर। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे आयकर विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र में एक साथ 5 जगह आयकर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की जानकारी लगते ही व्यापारियों में हडकंप मच गया। कई व्यापारियों ने तो अपने मोबाइल बंद कर दिए। आयकर विभाग टीम का सर्वे दायरा बढ़ने की संभावनाओं से

On: October 6, 2023 12:44 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे आयकर विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र में एक साथ 5 जगह आयकर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की जानकारी लगते ही व्यापारियों में हडकंप मच गया। कई व्यापारियों ने तो अपने मोबाइल बंद कर दिए। आयकर विभाग टीम का सर्वे दायरा बढ़ने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे लालबाग रोड स्थित मार्बल दुकान संचालक राणा मार्बल के यहां दबिश दी गई। साथ ही घर पर भी जांच शुरू की। वहीं बाद में पता चला शिक्षाविद् व मेक्रो विजन एकेडमी संचालक आनंद प्रकाश चौकसे, कारोबारी मनोहर कामरानी, सीए प्रशांत श्रॉफ व इंजीनियर प्रवीण चौकसे के निवास पर भी आयकर सर्वे किया गया।
आयकर अफसर करेंगे बड़ा खुलासा
बताया जा रहा है कि आयकर की कार्रवाई में करोड़ों की टैक्स की हेराफेरी सामने आ सकती है। फिलहाल टीम की कार्रवाई की जारी है। अफसरों का कहना है कि कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser