राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक, शौर्य की उपासक और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है विजयादशमी -चौकसे

मेक्रो विज़न एकेडमी में दशहरा के उत्सव का भव्य आयोजन बुरहानपुर। मेक्रो विज़न एकेडमी के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में दशहरा के उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थी रंग-बिरंगी पोशाक में थे। शीतल पोपली और गौरव छाबड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेक्रो विज़न एकेडमी के संस्थापक और अध्यक्ष आनंद प्रकाश

On: October 25, 2023 6:39 PM
Follow Us:
  • मेक्रो विज़न एकेडमी में दशहरा के उत्सव का भव्य आयोजन

बुरहानपुर। मेक्रो विज़न एकेडमी के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में दशहरा के उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थी रंग-बिरंगी पोशाक में थे। शीतल पोपली और गौरव छाबड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेक्रो विज़न एकेडमी के संस्थापक और अध्यक्ष आनंद प्रकाश चौकसे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाता है। साथ ही हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। विजय दशमी का त्योहार, हर व्यक्ति यदि अपना इगो कम करता है तो वह अवश्य सफलता को सुनिश्चित करता है। टोरेंस समूह द्वारा संगीतमय प्रस्तुति में देवश्री गणेश के साथ अलबेला सजन आयो री, दिल से रे, के साथ डिजिटल भजन डांस-कन्हैया ट्विटर पर आजा की शानदार प्रस्तुति दी गई और साथ ही कविता और गीत को भव्य जैन और युवराज अग्रवाल तथा प्रथम भार्गव ने शाम को सुरम्य कर दिया।
नाट्य कला शिक्षक रोनी सर और आकाश सर के विद्यार्थियों ने राजा पृथ्वीराज के जीवन पर कला नाट्य नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, नृत्य शिक्षक ऋषि सर और सुमेध सर के टीम फायर डांस ने शिवाजी और तान्हा जी की कहानी मे 100 से अधिक छात्र और साथ ही माँ वैष्णव देवी की कहानी और शास्त्रीय पश्चिमी संस्कृति को आस्था मैम के प्रदर्शन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। आध्यात्मिक तौर पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने दशहरे के महत्व को विशेष रुप से समझा इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रामायण अध्याय को विशेष रूप से दशहरे में कैरेक्टर रूप में निभाए गए सभी पात्रों का यूवी लाइट और विद्युत छवियों की रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी श्रोताओ का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन कौशिक गुप्ता एवं गीति पाटीदार, ओजस शर्मा और सुचिता पाटीदार, याशिका गुरनानी और मेहुल पाटीदार, राघव शेल्के और श्रुति बिश्नोई, चेतना पाटिल, मधुरेश भंडारी और महक मिहानी, ईशान विभूते और अदिति भाटी, चेताली पाटिल और रूपेश धनगर, नेत्र सिंह और शिवदीप कैथल, चिराग अहिरवार और श्रुति बिश्नोई, सोनाक्षी ठाकुर, वासु चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान एकेडमिक सचिव मंजूषा चौकसे तथा एकेडमिक डायरेक्टर कबीर चौकसे, देवांशी चौकसे और विजय सुखवानी, डॉ. अरुण शर्मा और समस्त आवासीय छात्र छात्राओं के साथ आवासीय स्टाफ ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में भव्य रथ यात्रा के पश्चात रावण का दहन किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser