Homeबुरहानपुरबुरहानपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार थानों...

बुरहानपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार थानों की कमान बदली, पांच अधिकारियों के तबादले; दो थाना प्रभारी लाइन अटैच

एसपी आशुतोष बागरी ने जारी किया आदेश, खकनार से अभिषेक जाधव हटाए गए; महिला थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल को खकनार की जिम्मेदारी, शाहपुर और नेपानगर में भी नए प्रभारी

बुरहानपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने एक साथ पांच पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना बदल दी। इस बदलाव में चार थानों की कमान बदली गई, जबकि खकनार थाना प्रभारी सहित दो अधिकारियों को रक्षित केंद्र भेजा गया है। खास बात यह है कि रक्षित केंद्र में पदस्थ तीन अधिकारियों को सीधे थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी के इस आदेश से खकनार, शाहपुर, नेपानगर और महिला थाने की नेतृत्व व्यवस्था बदल गई है।

22 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल को खकनार थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को हटाकर रक्षित केंद्र बुरहानपुर पदस्थ किया गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक दिनेश शर्मा को शाहपुर थाने की कमान सौंपी गई है। कार्यवाहक निरीक्षक सीताराम सोलंकी को नेपानगर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक सुखदेव मुंडाले को महिला थाना बुरहानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

एक नजर में नई पदस्थापना

अधिकारी नई जिम्मेदारी
निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल थाना प्रभारी, खकनार
निरीक्षक दिनेश शर्मा थाना प्रभारी, शाहपुर
निरीक्षक अभिषेक जाधव रक्षित केंद्र, बुरहानपुर
कार्यवाहक निरीक्षक सीताराम सोलंकी थाना प्रभारी, नेपानगर
निरीक्षक सुखदेव मुंडाले थाना प्रभारी, महिला थाना

प्रशासनिक आधार पर बदलाव, कारणों का उल्लेख नहीं

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा जारी आदेश में फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से किया गया बताया गया है। हालांकि, किसी अधिकारी की पदस्थापना बदलने का अलग से कारण नहीं बताया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles