राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

निगम परिषद @3: अटल स्मृति से लेकर स्मार्ट बुरहानपुर तक, मेयर की मास्टर प्लान बैठक

महापौर माधुरी पटेल की अगुवाई में हुई मेयर इन काउंसिल की अहम बैठक

On: August 8, 2025 4:05 PM
Follow Us:
मेयर इन काउंसिल बैठक में लिए गए विकास संबंधी बड़े फैसले

बुरहानपुर। नगर पालिक निगम परिषद को कार्यकाल के 3 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को बसाड़ स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में मेयर इन काउंसिल (MIC) की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर निगम के तीन वर्षों की उपलब्धियों, विकास योजनाओं, और आगामी रोडमैप पर गहन चर्चा हुई।
Sadaiv Newsबैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एमआईसी चेयरमैन व अन्य पार्षद उपस्थित रहे। बैठक के पहले सभी प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
🔹 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।
🔹 शहर में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापना को दी गई मंजूरी।
🔹 “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा यात्रा” को लेकर रैली, वाहनों पर तिरंगा, और जन-जागरूकता अभियान की तैयारी तेज।
🔹 मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत 50-50 लाख के बीटी रोड के टेंडर स्वीकृत, जल्द होगा सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण।
🔹 रेणुका झील का उन्नयन कार्य अंतिम चरण में, जल्द शहर को मिलेगा नया पर्यटन स्थल।
स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन, अब लक्ष्य टॉप-10
महापौर माधुरी अतुल पटेल ने जानकारी दी कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बुरहानपुर को 3 स्टार रेटिंग तथा वॉटर प्लस कैटेगरी में स्थान मिला है। अगले सर्वेक्षण में टॉप 10 शहरों में शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की नियमित निगरानी के लिए QR कोड सिस्टम लागू किया गया है। इससे हर घर के सामने कचरा वाहन पहुँचा या नहीं, यह स्कैनिंग से रियल टाइम ट्रैक किया जा सकेगा।
महापौर ने जताया आभार, किया भोज का आयोजन
निगम परिषद की तीन वर्षों की सफल यात्रा पर महापौर माधुरी अतुल पटेल ने सभी पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उन्हें विशेष भोज पर आमंत्रित किया। महापौर ने कहा तीन वर्षों में हमने शहर को साफ-सुथरा, तकनीकी रूप से सक्षम और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए हैं। आगे की राह और भी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बुरहानपुर को विकास के पथ पर अग्रणी बनाना हमारा संकल्प है।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी:
पूर्व महापौर अतुल पटेल, एमआईसी चेयरमैन संभाजी सगरे, पार्षदगण धनराज महाजन, महेंद्र इंगले, नितेश दलाल, अनिल विस्पुते, एजाज असरफी सहित निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, रितेश पाटीदार, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, योजना प्रभारी संजय शाह, जनसंपर्क अधिकारी हरिश मोरे सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser