राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

महापौर ने ली अफसरों की बैठक- आचार संहिता के कारण पेंडिंग थे शहर विकास के काम, अब जल्द शुरू होंगे 

कहा- शुरू कराएंगे सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर बनाने के काम शहर में सड़कों की स्थिति काफी हो चुकी है खराब, बारिश के बाद लग गई थी चुनावी आचार संहिता बुरहानपुर। पहले बारिश और फिर आचार संहिता के कारण शहर विकास के काम ठप्प पड़े हुए थे, लेकिन अब इसमें गति आने की संभावना है,

On: December 7, 2023 8:13 PM
Follow Us:
  • कहा- शुरू कराएंगे सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर बनाने के काम

  • शहर में सड़कों की स्थिति काफी हो चुकी है खराब, बारिश के बाद लग गई थी चुनावी आचार संहिता

बुरहानपुर। पहले बारिश और फिर आचार संहिता के कारण शहर विकास के काम ठप्प पड़े हुए थे, लेकिन अब इसमें गति आने की संभावना है, क्योंकि इसे लेकर महापौर एक्टिव हो चुकी हैं। आचार संहिता हटते ही महापौर माधुरी अतुल पटेल ने गुरूवार को निगम अफसरों के साथ एक बैठक की। जिसमें पेंडिंग विकास कार्यों की समीक्षा की गई और काम जल्द से जल्द चालू कराने को कहा गया।
Sadaiv Newsगौरतलब है कि जिले में विधानसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता अब खत्म हो गई है। इसके बाद गुरुवार को नगर निगम कार्यालय महापौर माधुरी अतुल पटेल ने निगम अफसरों के साथ बैठक की। विभाग प्रमुखों से निगम के कामों की जानकारी हासिल कर समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के कारण जो काम बीच मे ही रूक गए थे उन्हें फिर से चालू किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में महापौर माधुरी अतुल पटले ने कहा कि साफ सफाई पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। शहर की सड़कों के चौड़ीकरण और डिवाइडर बनाने के काम शुरू करना है। इसे लेकर जल्द तैयारी पूरी करें। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त वैभव देशमुख, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, स्वास्थ अधिकारी राजेश मिश्रा, उपयंत्री गोपाल महाजन, अशोक पाटिल, जगन्नाथ पवार, सहित निगम के इंजीनियर आदि मौजूद थे।
सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब
शहर में सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। खासकर परकोटे के अंदर की सड़कों की स्थिति ज्यादा खराब हो चुकी है। जलावर्धन योजा और सीवरेज सिस्टम के लिए नगर की सड़कों को खोदा गया था, लेकिन कईं जगह उसे वापस दुरूस्त नहीं किया गया था। इसके बाद कहा गया था कि घरों घर नल कनेक्शन के कारण बार बार सड़कें न खोदनी पड़े इसलिए इसका निर्माण बाद में होगा, लेकिन अभी भी अधिकांश जगह नल कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। हालांकि अब निगम सड़कें, डिवाईडर बनाए जाने को लेकर तैयारी कर रहा है।
स्वच्छता को लेकर भी देना होगा ध्यान
कहने को तो हर साल नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में भाग लेता है। इस पर काफी पैसा भी खर्च किया जाता है, लेकिन कभी निगम अच्छी रैंक नहीं मिल पाती, क्योंकि नगर में कईं जगह साफ सफाई की व्यवस्था फेल है। अब आचार संहिता भी खत्म हो गई है। ऐसे में तेजी से काम कराए जाने की मांग भी उठने लगी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser