राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह- जल्द लागू करें मौसम आधारित फसल बीमा

आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का सांसद, विधायक मंजू दादू ने खेतों में पहुंचकर किया निरीक्षण किसान भाइयों से चर्चा कर किया आश्वस्त अधिक से अधिक मुआवजा मिलेंगा बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा के खकनार क्षेत्र में गत दिनों आंधी-तूफान व बारिश से एक दर्जन से अधिक गांवो में केला सहित अन्य फसले जमींदोज हो गई

On: October 23, 2024 3:04 PM
Follow Us:
  • आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का सांसद, विधायक मंजू दादू ने खेतों में पहुंचकर किया निरीक्षण

  • किसान भाइयों से चर्चा कर किया आश्वस्त अधिक से अधिक मुआवजा मिलेंगा

बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा के खकनार क्षेत्र में गत दिनों आंधी-तूफान व बारिश से एक दर्जन से अधिक गांवो में केला सहित अन्य फसले जमींदोज हो गई थी। बुधवार को खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक टीम के साथ खेतों में पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्राम शेखापुर, टेम्भी, मांजरोद कला, मांजरोद खुर्द में किसानों से चर्चा कर विश्वास दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हितेषी सरकार है। संकट की इस घडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sadaiv Newsसांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने किसान भाइयो से कहा कि नुकसान की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से फोन पर चर्चा कर वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया था। विधायक मंजू दादू ने भी मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। मौसम आधारित फसल बीमा का लाभ क्षेत्र के किसानों को मिले इसके लिए हम सतत प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया है कि फसल बीमा के लिये प्रक्रिया जारी है, इसे लागू किया जायेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि फसल बीमा योजना की सौगात क्षेत्र के किसानों को मिलेगी। मेरे व विधायक मंजू दादु द्वारा मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया गया है कि यदि कोई कंपनी मौसम आधारित फसल बीमा के लिए आगे नहीं आती है तो सरकार द्वारा ही कंपनी बनाकर फसल बीमा को लागू किया जाए।
Sadaiv Newsसांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिये की जल्द से जल्द सर्वे पूर्ण करें ताकि किसानो को मुआवजा मिल सके। उल्लेखनीय हैं कि प्रारंभिक सर्वे में यह जानकारी सामने आई कि खकनार क्षेत्र के करीब 16 गांवों में केला फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे 384 के लगभग किसानो की 584 हेक्टेयर के करीब फसल प्रभावित हुई हैं। एक दो गाँवो में सर्वे शेष है जल्द पूरा होंगा। नुकसान होने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत ही सर्वे शुरू करा दिया था।
खेतों में फसलों के निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव, पूर्व राज्य मंत्री संजय जाधव, संजय सहगल, किशोर पाटील, विट्ठल महाजन, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल, जनपद सदस्य गोकुल पाटिल, मनोज टंडन, महामंत्री पिंटू जाधव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे, नीलेश चौकसे, पवन लहासे, आनंद यादव, महेंद्र जोगी, राजेश रायलीवाला, रितुराज नायक, जसपाल पटवा, नेपानगर एसडीएम भगीरथ वाखला, खकनार तहसीलदार प्रवीण ओहरिया अधिकारीगण, कृषकगण, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser