Homeबुरहानपुरअब सलीम कालोनी में कॉलोनाइजर ने ऐतिहासिक...

अब सलीम कालोनी में कॉलोनाइजर ने ऐतिहासिक धरोहर को किया ध्वस्त

मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर जताया विरोध बुरहानपुर।ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा के तहत आने वाली सलीम कालोनी में एक कॉलोनाइजर द्वारा ऐतिहासिक मुगल कालीन धरोहर को ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। शनिवार को मोहम्मदपुरा सलीम कॉलोनी के मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर विरोध करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा […]

  • मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर जताया विरोध

बुरहानपुर।ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा के तहत आने वाली सलीम कालोनी में एक कॉलोनाइजर द्वारा ऐतिहासिक मुगल कालीन धरोहर को ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। शनिवार को मोहम्मदपुरा सलीम कॉलोनी के मुस्लिम समाजजनों ने एकत्रित होकर विरोध करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
Sadaiv Newsग्रामीणों ने कहा कि यहां मुगलकालीन ऐतिहासिक धरोहर होने के साथ ही पुरानी कब्रें मौजूद थी। कॉलोनाइजर द्वारा जेसीबी चलाकर उसे तोड़ दिया गया है। धरोहर का पुराना मलबा भी पास ही कब्रिस्तान की जमीन के पास फेंका गया। यहां पर पुराने मकबरे और कब्रें भी थी। जिसके फोटो भी हमारे पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा एक तरफ प्रशासन पुरानी धरोहरों को बचाने और पर्यटन को बढ़ाने की बात कह रहा है तो दूसरी तरफ कॉलोनाइजरों द्वारा पुरानी धरोहरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मुस्लिम समाजजनों द्वारा तहसीलदार से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles