Homeबुरहानपुरऑनलाइन फ्रॉड: सायबर सेल ने बचाई 7.85...

ऑनलाइन फ्रॉड: सायबर सेल ने बचाई 7.85 लाख की रकम, SBI YONO ऐप हैक कर उड़ाए थे 12.75 लाख

– पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित की राशि वापस

बुरहानपुर। सायबर सेल बुरहानपुर ने एक बार फिर तेज और प्रभावी कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश किया है। तकनीकी दक्षता और त्वरित समन्वय के दम पर टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए नागरिक की ₹7,85,000 रुपए की राशि सफलतापूर्वक बैंक खाते में वापस करवाई। पीड़ित से ₹12,75,000 की धोखाधड़ी एक APK फाइल के माध्यम से SBI YONO ऐप का अनाधिकृत एक्सेस प्राप्त कर की गई थी। घटना के तुरंत बाद शिकायतकर्ता ने थाना लालबाग पहुँचकर रिपोर्ट की, जिसके बाद पुलिस ने फौरन NCRP पोर्टल पर मामला दर्ज किया और बैंकों से समन्वय शुरू कर दिया।

कैसे हुआ फ्रॉड – APK फाइल के जरिए YONO ऐप पर नियंत्रण

न्यू आदर्श कॉलोनी, लालबाग निवासी दीपक कुमार काले ने बताया कि किसी लिंक से APK फाइल डाउनलोड करने के बाद उनका SBI YONO ऐप हैक हो गया। फ्रॉडस्टर ने ऐप पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया और IMPS के माध्यम से खाते से लगातार लेन-देन करते हुए कुल ₹12,75,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए। जैसे ही पीड़ित के खाते से रकम कटना शुरू हुई, वह तत्काल थाना लालबाग पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई – NCRP पर शिकायत, बैंकों से रियल-टाइम समन्वय

फरियादी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी लालबाग अमित सिंह जादौन और साइबर हेल्प डेस्क के आरक्षक दीपांशु पटेल ने मामले को प्राथमिकता दी और तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर वित्तीय धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। इसके बाद सायबर सेल टीम प्रीतम सिंह ठाकुर (प्रभारी), दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर ने देशभर के संबंधित बैंकों से निर्बाध समन्वय स्थापित किया।

8.85 लाख रुपए होल्ड, 7.85 लाख सुरक्षित वापस

लगातार प्रयासों के बाद टीम ने फ्रॉड की गई राशि में से ₹8,85,330/- रुपए विभिन्न बैंकों में होल्ड करा लिए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ₹7,85,000/- रुपए सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में रिफंड कर दिए गए। पीड़ित ने बुरहानपुर पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की समय पर कार्रवाई से उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।

एसपी पाटीदार ने टीम की प्रशंसा की

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सायबर सेल और थाना लालबाग की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह केस साबित करता है कि समय पर शिकायत करने से साइबर फ्रॉड में पैसा रिकवर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

आमजन के लिए महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा अलर्ट
  • किसी भी संदिग्ध लिंक, ईमेल, APK फाइल या ऐप डाउनलोड न करें।
  • OTP, बैंकिंग पासवर्ड, UPI PIN किसी के साथ साझा न करें।
  • केवल अधिकृत बैंक कस्टमर केयर नंबर पर ही संपर्क करें।
  • किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या
    www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
  • पहला एक घंटा (Golden Hour) सबसे महत्वपूर्ण – जल्दी शिकायत, जल्दी रिकवरी।
spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles