राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

दहशत में लोग- नेपानगर क्षेत्र के गांवों में वन्यप्राणियों के हमले की आशंका 

हर दिन अज्ञात वन्यप्राणी पशुओं का बना रहा हमले का शिकार, शनिवार को डाभियाखेड़ा के एक खेत में गाय पर किया हमला वन विभाग की टीम ने रत्नापुर में लगाया पिंजरा, रेंज अफसर बोले, हर दिन कर रहे मॉनिटरिंग, अब तक नजर नहीं आया वन्यप्राणी बुरहानपुर। एक बार फिर वन्यप्राणियों के हमले से

On: January 28, 2024 8:55 PM
Follow Us:
  • हर दिन अज्ञात वन्यप्राणी पशुओं का बना रहा हमले का शिकार, शनिवार को डाभियाखेड़ा के एक खेत में गाय पर किया हमला

  • वन विभाग की टीम ने रत्नापुर में लगाया पिंजरा, रेंज अफसर बोले, हर दिन कर रहे मॉनिटरिंग, अब तक नजर नहीं आया वन्यप्राणी

बुरहानपुर। एक बार फिर वन्यप्राणियों के हमले से नेपानगर के गांवों में दहशत मची है। आलम यह है कि शाम के समय लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। शनिवार सुबह एक किसान खेत में पहुंचा तो गाय मृत अवस्था में मिली। मौके पर किसी वन्य प्राणी के पगमार्क मिले। वन विभाग को इससे अवगत कराया, लेकिन टीम यहां नहीं पहुंची। वहीं वन विभाग ने रत्नापुर में एक पिंजरा लगाकर उसमें कुत्ते को रख रखा है। करीब 15 दिन पहले यहां बार बार तेंदुआ नजर आने पर पिंजरा लगाया गया था।
Sadaiv Newsशनिवार को ग्राम डाभियाखेड़ा में सोपान शंकर पाटील के खेत में अज्ञात वन्यप्राणी ने गाय पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। यहां अज्ञात वन्यप्राणी के पगमार्क भी मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है यह पगमार्क बाघ या तेंदुए के हो सकते हैं। शनिवार सुबह राहुल अशोक पाटिल खेत में गए तो उन्हें मृत अवस्था में गाय का शव दिखाई दिया। वहीं पर केली के खेत में बड़े जानवर के पैरों के निशान दिखाई दिए। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। वहीं नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन ने बताया 15 दिन पहले तेंदुआ नजर आने पर रत्नापुर में पिंजरा लगाया गया है।
वनों की तबाही वन्यप्राणियों के लिए बनी मुसीबत का सबब
बार-बार वन्यप्राणियों का नजर आना इस बात का प्रमाण है कि अपनी मतलब के लिए लोगों ने यहां वन क्षेत्र को काफी तबाह किया। इसका खामियाजा वन्यप्राणियों को उठाना पड़ रहा है। वह समय समय पर गांवों और शहर की ओर रूख करते हैं। नेपानगर, नावरा रेंज का जंगल अतिक्रमणकारियों ने बड़े पैमाने पर तबाह किया है। कुछ माह पहले ही प्रशासन ने अभियान चलाकर यहां से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा था। लेकिन जो वन कटा है उसे वापस खडा होने में सालों का समय लग जाएगा। ऐसे में वन्यप्राणी इधर से उधर घूमते नजर आ रहे हैं। रात के समय वह पशुओं को शिकार भी बना रहे हैं।
ग्रामीण बोले- घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
डाभियाखेड़ा, नावरा, हिवरा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय करीब 7 बजे के बाद से लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे है। कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब वन्यप्राणी ने किसी पशु पर हमला न किया हो। सतर्कता की दृष्टि से हम बाहर निकल नहीं रहे हैं। एक दिन पहले नेपानगर क्षेत्र में भी ताप्ती नदी किनारे तेंदुआ नजर आया था।
वर्जन-
रत्नापुर में लगाया गया है पिंजरा-
डाभियाखेड़ा, हिवरा आदि की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 15 दिन पहले जरूर ग्रामीणों को तेंदुआ नजर आ रहा था। इसके बाद रत्नापुर में पिंजरा लगा दिया गया था। लगातार मॉनिटरिंग, सर्चिंग की जा रही है।
-पुष्पेंद्र जादौन, रेंजर नावरा
………

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser