Homeबुरहानपुरपुलिस की बड़ी कामयाबी: आर्म्स एक्ट में...

पुलिस की बड़ी कामयाबी: आर्म्स एक्ट में फरार NDPS आरोपी रविन्दर पंजाब की जेल से गिरफ्तार, जानिए कैसे पकड़ा

रविन्दर NDPS केस में पटियाला जेल में बंद मिला

  • 07 देसी पिस्टल, 06 खाली मैग्जीन के साथ साथी रूपेन्द्र पहले ही हो चुका था गिरफ्तार

बुरहानपुर। खकनार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के मामलों में फरार चल रहे हरियाणा के शातिर बदमाश रविन्दर कुमार को पंजाब की पटियाला जेल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 26 नवंबर 2024 से फरार था और NDPS केस में जेल में बंद था। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को बुरहानपुर न्यायालय में पेश किया।
ये है पूरा मामला
26 नवंबर 2024 को खकनार पुलिस ने हरियाणा के रूपेन्दरसिंह पिता सतपाल सिंह (उम्र 28) को 07 हस्तनिर्मित देसी पिस्टल और 06 खाली मैग्जीन के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि वह और उसका साथी रविन्दर पिता अनुप कुमार, ग्राम पाचोरी (थाना खकनार) निवासी कृष्णा सिकलीगर से हथियार खरीदने आए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर रूपेन्द्रर को दबोच लिया लेकिन रविन्दर मौके से फरार हो गया। थाना खकनार में इस मामले में अपराध क्रमांक 686/2024, धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
रविन्दर के खिलाफ पहले से दर्ज हैं ये गंभीर मामले

थाना कानून अपराध क्रमांक राज्य
ANTF, SAS नगर NDPS Act 117/2025 पंजाब
थाना जायटो आर्म्स एक्ट 132/2024 पंजाब
थाना बरनाल आर्म्स एक्ट 120/2020 पंजाब
थाना बरनाल NDPS Act 153/2020 पंजाब

रविन्दर पर NDPS और आर्म्स एक्ट के कुल 4 प्रकरण दर्ज हैं।
खकनार पुलिस की सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी
खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के नेतृत्व में टीम ने जब हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी रविन्दर NDPS मामले में पटियाला जेल में बंद है। इसके बाद टीम पंजाब रवाना हुई और 18 जुलाई 2025 को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बुरहानपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को शक है कि आरोपी मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में हथियारों का अवैध नेटवर्क चला रहा था। पूछताछ में और खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
एसपी देवेंद्र पाटीदार, एएसपी अंतरसिंह कनेश और एसडीओपी निर्भयसिंह अलावा के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि तारक अली, प्रआर राजकुमार वर्मा, अजय अजनारे, आरक्षक विजेन्द्र देवल्य, जितेन्द्र चौहान, मंगल पालवी, सायबर सेल आरक्षक दुर्गेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का संदेश
“अवैध हथियार कारोबार और NDPS अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों को भी ढूंढकर जेल भेजा जाएगा।”
— देवेंद्र पाटीदार, पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles