Homeबुरहानपुरनारी शक्ति पर सियासत गरमाई: चिटनिस का...

नारी शक्ति पर सियासत गरमाई: चिटनिस का कांग्रेस पर करारा वार—‘दशकों तक सिर्फ धोखा’”

बुरहानपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर बड़ा राजनीतिक संदेश, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील बोले—मोदी नेतृत्व में महिलाओं को मिला असली अधिकार

बुरहानपुर। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर बुरहानपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस पर तीखा और सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दशकों तक महिला आरक्षण के नाम पर देश की आधी आबादी के साथ छल किया गया। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को हमेशा राजनीतिक एजेंडा बनाकर रखा, लेकिन जब मौका मिला तो कभी इसे लागू करने की नीयत नहीं दिखाई। चिटनिस ने कहा जिस देश ने कांग्रेस को बार-बार सत्ता सौंपी, उसी देश की महिलाओं को अधिकार देने में कांग्रेस विफल रही।

 

Sadaiv News
नारी शक्ति वंदन सम्मलेन को संबोधित करते हुए विधायक अर्चना चिटनिस

दरअसल परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सम्मेलन से दिए गए लाइव संबोधन को जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखा और सुना। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही, जिससे आयोजन को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

मोदी सरकार ने बदली तस्वीर, आंकड़े दे रहे गवाही

चिटनिस ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को योजनाओं के माध्यम से वास्तविक सशक्तिकरण मिला है। उज्ज्वला योजना से करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति, जनधन योजना में 56% खाते महिलाओं के नाम, मुद्रा योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को आर्थिक संबल। उन्होंने कहा, अब महिला सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ताकत बन चुकी है।

याचक से नायक तक… इतिहास रचने वाला कानून

चिटनिस ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को “स्वतंत्र भारत का ऐतिहासिक मोड़” बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि नीति निर्माण में निर्णायक भूमिका देगा। उन्होंने जोर देकर कहा सदियों से प्रतीक्षित सामाजिक न्याय अब जमीन पर उतर रहा है। यह कानून महिलाओं को याचक नहीं, नायक बनाएगा।

बुरहानपुर में लाइव संबोधन, जुटा जनसैलाब
Sadaiv News
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल

संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को लेकर बुरहानपुर के परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ओजस्वी संबोधन में कहा यह केवल कानून नहीं, बल्कि आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने वाली क्रांति है।

मोदी नेतृत्व में महिलाओं का नया युग

सांसद पाटील ने कहा कि वर्षों से लंबित इस मुद्दे को साकार कर भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा अब महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि देश की दिशा तय करने वाली शक्ति बन रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अधिनियम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और समाज में जागरूकता फैलाएं।

राजनीतिक संदेश साफ—अब बदलेगा समीकरण

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर भाजपा जहां इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बता रही है, वहीं कांग्रेस पर सीधे हमलों से यह साफ है कि आने वाले चुनावों में महिला सशक्तिकरण बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनने जा रहा है।

चुनावी जमीन भी तैयार

बुरहानपुर से उठी यह राजनीतिक आवाज अब प्रदेश और देश की सियासत में गूंजने लगी है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के बहाने भाजपा ने जहां उपलब्धियों का बड़ा संदेश दिया, वहीं कांग्रेस पर सीधा हमला कर चुनावी जमीन भी तैयार कर दी है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष अनिता यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनाली पाटिल, उपाध्यक्ष आशा पाटिल, खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष आरती निलेश चौकसे, जिला महामंत्री ईश्वर चौहान, संजय जाधव सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और इसे ऐतिहासिक बताया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles