राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ईवीएम हटाओ संविधान बचाओ अभियान के तहत नेपानगर में हुआ धरना प्रदर्शन 

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ईवीएम का पुतला फूंका बुरहानपुर। भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी आंदोलन ईवीएम हटाओ देश बचाओ के तहत रविवार को नेपानगर में भी प्रदर्शन देखने को मिला। नेपानगर के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर चौराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को

On: February 25, 2024 8:45 PM
Follow Us:
  • राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ईवीएम का पुतला फूंका

बुरहानपुर। भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी आंदोलन ईवीएम हटाओ देश बचाओ के तहत रविवार को नेपानगर में भी प्रदर्शन देखने को मिला। नेपानगर के बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर चौराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ईवीएम का पुतला दहन किया गया।
दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर, मातोश्री रमा आई महिला मंडल शाखा नेपानगर, समता सैनिक दल शाखा नेपानगर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया और समस्त समाज के तत्वावधान में डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच द्वारा किया गया।
दिनभर किया गया धरना प्रदर्शन
Sadaiv Newsईवीएम हटाओ संविधान बचाओ आंदोलन के तहत एक दिन का धरना प्रदर्शन रविवार को डॉ अंबेडकर चौराहे पर किया गया। यह धरना प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। जिसमें कई वक्ताओं द्वारा ईवीएम हटाओ संविधान बचाओ पर अपने अपने विचार रखे गए। समस्त एससी, एसटी, ओबीसी माइनॉरिटी के हक व अधिकारों की बात रखी गई। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच मध्य प्रदेश के अध्यक्ष गौतम इंगले ने बताया संपूर्ण भारत में संविधान को सुरक्षित रखने के लिए ईवीएम मशीनों का उपयोग बंद करना अति आवश्यक है। इस देशव्यापी आंदोलन में जगह जगह ईवीएम मशीनों का विरोध हो रहा है। चुनाव आयोग से हमारी मांग है कि वह ईवीएम मशीनों पर प्रतिबंध लगाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जिससे लोकतंत्र पर जनता का विश्वास बना रहे। दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा बुरहानपुर जिला अध्यक्ष रविन्द्र मसाने ने कहा की ईवीएम मशीन से चुनाव की पारदर्शिता साबित नहीं हो पा रही है। निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से चुनाव किया जाना अति आवश्यक है। ईवीएम मशीन हटाकर चुनाव आयोग बैलेट पेपर से चुनाव करे। धरना प्रदर्शन में देर शाम नेपानगर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन एडवोकेट सिद्धार्थ शिंदे ने किया। इसके बाद ईवीएम मशीननुमा डमी ईवीएम का पुतला फूंककर समाजजन ने अपना विरोध जताया।
यह रहे मौजूद-
इस दौरान दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर अध्यक्ष विनोद बाविस्कर, गोपाल गोपनारायण, हरीश शिंदे, छगन पटाइत, बाबूलाल ढीवरे, भीमराव नरवाडे़, अनिल इखारे, मोहन इंगले, बिल्लर सिंह जमरा, कविता बाई तायडे़, देवकरना बाई, हरीश नायके, सिद्धार्थ तायड़े, विष्णु थाटे, योगेश अटकड़े सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser