राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

बुरहानपुर के हर स्मारक पर लगेगा क्यूआर कोड, मोबाइल से खुल जाएगा पूरा इतिहास

कलेक्टर हर्ष सिंह का बड़ा मास्टरप्लान – पर्यटन को बनाएंगे उद्योग, युवाओं को मिलेगा रोजगार

On: January 7, 2026 7:54 PM
Follow Us:
बुरहानपुर स्मारक QR कोड

बुरहानपुर। बुरहानपुर को मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन हब बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के हर ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल पर सूचनात्मक बोर्ड के साथ क्यूआर कोड लगाया जाएगा, जिसे स्कैन करते ही पर्यटक को उस स्थल का इतिहास, महत्व, पहुंच मार्ग और सुविधाओं की पूरी जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी। यह फैसला बुधवार को कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में लिया गया।

Sadaiv Newsकलेक्टर ने साफ कहा बुरहानपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अब इसे व्यवस्थित तरीके से ब्रांड किया जाएगा, ताकि देश-विदेश के पर्यटक यहां आएं और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वेबसाइट और मोबाइल ऐप होंगे अपडेट

पर्यटकों की सुविधा के लिए जिले की एनआईसी वेबसाइट अपडेट होगी। टूरिज्म मोबाइल ऐप एक्टिव किया जाएगा। हर स्थल की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी साथ ही बैठक में निर्देश दिए गए कि काला ताजमहल तक पहुंच मार्ग सुधारा जाए। असीरगढ़ किले में शौचालय, पार्किंग, बिजली और बैटरी वाहन की व्यवस्था हो। सभी पर्यटन स्थलों की व्यापक ब्रांडिंग की जाए।

छात्रों को दिखाई जाएगी बुरहानपुर की विरासत

कलेक्टर हर्ष सिंह ने आदेश दिए कि शाही किले में चल रहे लाइट एंड साउंड शो में स्कूल-कॉलेज के छात्रों को अनिवार्य रूप से लाया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़े। साथ ही बैठक में टूरिज्म फैसिलिटेशन सेंटर, बुरहानपुर फेस्टिवल और रहीम उत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने पर भी मंथन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser