राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

क्यूआरटी किसी भी तरह की इमरजेंसी आने पर लेती है तत्काल एक्शन

एएसपी ने होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन केंद्र का किया निरीक्षण बुरहानपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन केंद्र (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) का निरीक्षण किया गया। आपदा प्रबंधन हेतु होमगार्ड बल एवं उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति बनने पर आपदा प्रबंधन की

On: June 12, 2024 10:45 AM
Follow Us:
  • एएसपी ने होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन केंद्र का किया निरीक्षण

बुरहानपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन केंद्र (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) का निरीक्षण किया गया। आपदा प्रबंधन हेतु होमगार्ड बल एवं उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति बनने पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया।
Sadaiv Newsआगामी मानसून सत्र 2024 में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के दृष्टिगत मंगलवार 11 जून को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश द्वारा जिले के होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन केंद्र (ईओसी- इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के तहत उनके द्वारा आने वाले बारिश के मौसम में किसी भी तरह की आपदा से निपटने की होमगार्ड की तैयारियों को परखा गया। एएसपी ने उपलब्ध होमगार्ड बल एवं उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया।
होमगार्ड कमांडेंट सुश्री मीनाक्षी चौहान के नेतृत्व में होमगार्ड फोर्स आपदा राहत कार्य हेतु कार्यरत है। वर्तमान में होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय यानी आपदा प्रबंधन केंद्र के अधीन 124 का होमगार्ड बल तैनात है। जिसमें 8-8 के बल की 2 क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) है। जो किसी भी तरह की इमरजेंसी आने पर तत्काल एक्शन लेती है। जिले में 8 डीआरसी (डिजास्टर रिस्पॉन्स सेंटर) नागझिरी, पीपलघाट, राजघाट, सतियारा, हतनुर, सीतानाहनी, पीपलपानी, भीमकुंड है जहां 4-4 होम गार्ड सैनिक तैनात है। डीआरसी में तैराक एवं तैराक प्रशिक्षित सैनिक तैनात है। बारिश के मौसम में बाढ़/अतिवृष्टि की स्थिति बनने पर ये टीमें राहत एवं बचाव का कार्य करती है।
निरीक्षण के दौरान एएसपी श्री कनेश द्वारा बाढ़ आपदा में उपयोग होने वाली आपात सामग्रियों का निरीक्षण किया गया। जिनमें अधिकांश चालू हालत में मिली। जिन सामग्रियों में मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें तत्काल रूप से सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन केंद्र में उपलब्ध संसाधन जैसे बोट, लाइफ जैकेट, लाइफबाय, रस्सा, ड्रैगन टॉर्च, लाउड हेलर, हेलमेट, तिरपाल, वाटर प्रूफ टेंट इत्यादि चेक किए गए। ईओसी में वर्तमान में 7 बोट उपलब्ध है। जिनमें 4 एचडीपीई बोट, 3 रबर बोट है। निरीक्षण के दौरान होम गार्ड पीसी जितेन्द्र सिंह तोमर एवं होम गार्ड स्टॉफ मौजूद रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser