Homeबुरहानपुरराम नवमीं- जिलेभर में आयोजित हुए धार्मिक...

राम नवमीं- जिलेभर में आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम, लालबाग में निकली पालकी 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने पालकी उठाई, खेला लेझिम, स्टाल पर खड़े होकर लोगों को शरबत भी पिलाया हिन्दू मुस्लिम एकता समिति ने भी लोगां को पिलाया शरबत बुरहानपुर। राम नवमीं के अवसर पर जिलेभर में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही उत्सव को लेकर तैयारियों का दौर चला। राम […]

बुरहानपुर। राम नवमीं के अवसर पर जिलेभर में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही उत्सव को लेकर तैयारियों का दौर चला। राम मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। उप नगर लालबाग में जुलूस निकला। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ लेझिम खेला। साथ ही शरबत के स्टॉल पर पहुंचकर लोगों को अपने हाथों से शरबत भी वितरीत किया। इस दौरान उन्होंन कहा- आज हम सबके आराध्य पुरूषोत्तम राम जी का जन्मोत्सव है। मर्यादा पुरूषोत्तम की मर्यादाओं का पालन हम सब करें। उनका आशीर्वाद हम सब पर रहे। देश में सुख समृद्धि, प्रगति उन्नति हो। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक, पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव, किशोर महाजन, रफीक गुल मोहम्मद सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल भी जुलूस में शामिल हुए।
Sadaiv Newsजुलूस में के दौरान हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम हुई। दरअसल यहां हर साल हिन्दू मुस्लिम मिलकर जुलूस में शामिल होने वाले लोगों को शरबत, छांछ, पानी पिलाते हैं। इस बार भी सभी ने मिलकर उत्सव मनाया। आयोजन हर साल हिन्दू सेवा समिति की ओर से किया जाता है। अध्यक्ष संतोष पवार ने बताया राम नवमी पर पालकी निकाली जाती है। गाजे, बाजे, घोड़े बग्घी आकर्षण का केंद्र होते हैं। हिन्दू मुस्लिम एकता समिति भी सहयोग करती है।
जुलूस में मुस्लिम समाजजन भी शरबत पिलाते नजर आए। नगर निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर यादव ने कहा हर साल पालकी निकाली जाती है। यह राम मंदिर से निकलती है। लालबाग में हिन्दू मुस्लिम एकता समिति शरबत, छांछ, पानी पिलाती है। अखाड़ा प्रदर्शन होता है। राम मंदिर में प्रसादी वितरण के बाद समापन होता है।
विचारधारा में अंतर, अरूण यादव हर साल आते हैं जुलूस में
Sadaiv Newsएक तरफ जहां कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया था तो वहीं कांग्रेस के ही लोगों की विचारधारा में कितना अंतर है कि हर साल यहां राम नवमी के जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव पहुंचते हैं। इस बार भी वह जुलूस में शामिल होने आए। यहां पूजा, अर्चना की और पालकी भी उठाई।
यहां यह हुए आयोजन
– शहर से लगे ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे उतावली पार वन देवी मंगल माता समिति द्वारा विगत 8 दिनों से श्रद्धालुओं भक्तों द्वारा हवन यज्ञ आरती का आयोजन हो रहा था। बुधवार को भी सुबह 7.30 बजे हवन यज्ञ के पश्च्यात महाआरती हुई। इसके बाद 9 बजे कन्या भोज हुआ। प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया। वन देवी मंगल माता समिति की ओर से हर साल यह आयोजन किया जाता है।
– ग्राम अड़गांव के ओम साईं राम नगर में सदगुरु साईनाथ महाराज समिति द्वारा राम नवमी सादगी, भक्तिभाव, हर्षोल्हास के साथ मनाई। सदगुरू साईनाथ महाराज समिति की महिलाओं ने भगवान श्री राम, भगवान महर्षि वाल्मिकी, साई बाबा, छत्रपति शिवाजी महाराज जी के प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर आरती की गई। सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। बता दें साई भक्तों द्वारा हर त्यौहार एकता, भक्ति भाव के साथ मनाया जाता। यहां पर हर गुरुवार को साईं बाबा की आरती कर प्रसादी के रूप में भक्तों को खिचड़ी का वितरण किया जाता है।
…….

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles