राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

भारत में सबसे सुरक्षित मुसलमान, हिन्दुत्व की विचारधारा विश्व की उदार विचारधारा

- बुरहानपुर आए कथा वाचक मोहम्मद फैज खान ने कहा, हिन्दुओं को सौंप देना चाहिए श्री इच्छेश्वर हनुमान मंदिर

On: April 1, 2026 9:04 PM
Follow Us:
फैज़ खान बोले: मंदिर विवाद खत्म कर दें, देश को दें सौहार्द का संदेश

बुरहानपुर। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है इसमें कोई शक नहीं है। ब्लूचिस्तान में सबसे अधिक जुल्म पाकिस्तान करता है। सभी की आस्था का सम्मान करने वाला मुसलमान होता है। मुझे देखकर किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इस्लाम जन्म भूमि से मोहब्बत सिखाता है। हमें वफादारी भी मुल्क से करना है। हिन्दुत्व की विचारधारा विश्व की उदार विचारधारा है। इसी का यह परिणाम है कि आज मुसलमान भारत में सुरक्षित है। दुबई को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता था, लेकिन आज वह भी सुरक्षित नहीं है। भारत के मुसलमान ने रोजा भी रखा और ईद भी मनाई। गाजा, इजराईल में मुसलमान बहनें सुरक्षित नहीं है।

Sadaiv News
वाहन रैली के दौरान मोहम्मद फैज खान का स्वागत करते युवा नेता गजेन्द्र पाटिल

यह बात मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक एवं कथा वाचक मोहम्मद फैज खान ने बुरहानपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। वह यहां श्री इच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित बाइक रैली, भजन संध्या और हनुमान कथा के लिए प्रमुख वक्ता के बतौर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा श्री इच्छेश्वर हनुमान मंदिर यहां है उसे बनाने देना चाहिए। उन्होंने बोहर समाज से अपील की कि अपनी इच्छा से हिन्दू भाइयों को मंदिर सौंप देना चाहिए। हमारी संस्कृति भाईचारे की है। हम कब उदारता का परिचय देंगे और कोर्ट कचहरी से पीछे हटेंगे। उन्होंने कहा यह देश की वास्तविक सुंदरता है कि मुख्य वक्ता, सत्संगकर्ता के रूप में मुझे बुलाया गया। इससे बात साबित होती है कि हिन्दू कौम उदार कौम है।

खाड़ी देशो में मुस्लिम सुरक्षित नहीं

मोहम्मद फैज खान ने कहा मुसलमान मुस्लिम देशों में भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन भारत में सुरक्षित है। दुबई, ईरान, ओमान, कतर, बहरीन सभी जगह युद्ध छिड़ा हुआ है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। यहां मुसलमान अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। हमने नवरात्रि का त्योहार मनाया। माता, बेटियों की पूजा की। अब हनुमान जयंती मना रहे हैं। हम लोग शांति से रह रहे और शांति का संदेश दे रहे हैं। हमने हमेशा जिओ और जीने दो का संदेश दिया। हमारा देश संस्कृति और आध्यात्मिकता से ओत प्रोत है। प्रधानमंत्री की विदेश नीतियों का ही परिणाम है कि युद्ध के दौरान भी तेल के टेंकर हमारे यहां आ रहे हैं।

इसलिए की बोहरा समाज से अपील

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए मोहम्मद फैज खान ने कहा- यहां दोबारा आने का अवसर मिला। हनुमान जंयती पर बाइक रैली का नेतृत्व किया। रात भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें प्रवचन हुए। हनुमान जी की कथा प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा यह हमारे देश की खूबसूरती है कि इच्छेश्वर हनुमान मंदिर के कार्यक्रम में मुझे वक्ता के बतौर बुलाया गया है। श्री इच्छेश्वर हनुमान मंदिर ट्रस्ट और बोहरा समाज के बीच लंबे समय से मंदिर को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर खान ने कहा कि मैं बोहरा समाज से अपील करता हूं कि वह हनुमान मंदिर बनाने में सहयोग करें। स्वेच्छा से आगे आकर मंदिर बनने दें। उन्होंने कहा किसी के निजी मामले में हस्तक्षेप नहीं करते। समानता का व्यवहार करते हैं। ईरान में कोई मरेगा तो उसका भी हमें दुख होगा। इजराइल में भी कोई मरेगा तो हमें दुख होगा। इसी तरह समानता का भाव होना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser