राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सील पड़े हकीमी अस्पताल में खून से सना रहस्य: युवक की संदिग्ध मौत, गोली लगने की आशंका, पूर्व सिविल सर्जन घायल!

- एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने घटनास्थल का बारीकी से किया निरीक्षण

On: December 31, 2025 2:00 PM
Follow Us:
बुरहानपुर के हकीमी अस्पताल में रहस्यमयी मौत: सील अस्पताल में युवक मृत मिला, जांच में जुटी पुलिस

बुरहानपुर। शहर के लालबाग रोड स्थित सील हकीमी अस्पताल में बुधवार सुबह ऐसा खौफनाक घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे बुरहानपुर को हिला कर रख दिया। अस्पताल परिसर में 30 वर्षीय युवक नागेश पिता गेंदालाल चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर गोली लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि से बच रही है।

घटना में एक और व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल की पहचान छुपा रखी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह बुरहानपुर जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. जैनुद्दीन बोहरा बताए जा रहे हैं। यह तथ्य इस पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है। एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

खेत जाने निकला था नागेश, लाश अस्पताल में मिली

मृतक नागेश के परिजनों का कहना है कि वह खेत जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसे रास्ते में किसी ने बुलाया। इसके बाद उसकी लाश सील अस्पताल में मिली। जैसे ही खबर फैली, परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग मौके पर उमड़ पड़े। हकीमी अस्पताल के बाहर तनावपूर्ण हालात बन गए। देखते ही देखते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर बैठक का अपना आक्रोश जता रहे है।

DSP बोले – अननेचुरल डेथ, मर्ग कायम

उप पुलिस अधीक्षक प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया हकीमी अस्पताल में एक अननेचुरल डेथ हुई है। मृतक नागेश पिता गेंदालाल चौहान है। थाना लालबाग में मर्ग कायम कर लिया गया है। यह जांच की जा रही है कि वह यहां कैसे पहुंचा, किन हालातों में पहुंचा और आखिर वहां क्या हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल भले ही सील है, लेकिन संचालक का आवास परिसर से लगा हुआ है, इसलिए हर पहलू की जांच की जा रही है।

FSL टीम जांच में, इलाके को बनाया गया पुलिस छावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया है। खून के धब्बे, गोली या कारतूस, CCTV, कॉल डिटेल्स—हर एंगल से जांच की जा रही है। पूरा इलाका फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser