Homeबुरहानपुरश्रीमद् भागवत कथा आज से- लालबाग से...

श्रीमद् भागवत कथा आज से- लालबाग से निकली भव्य कलश यात्रा

पंडित हरिकृष्ण मुखिया के मुखारविंद से होगी कथा बुरहानपुर। उपनगर लालबाग में शुक्रवार से भक्ति की बयार बहेंगी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल संस्कार मैरिज गार्डन में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह शुरू हो रहा है। इससे पहले सुबह 8.30 बजे लालबाग स्थित हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी […]

  • पंडित हरिकृष्ण मुखिया के मुखारविंद से होगी कथा

बुरहानपुर। उपनगर लालबाग में शुक्रवार से भक्ति की बयार बहेंगी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल संस्कार मैरिज गार्डन में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह शुरू हो रहा है। इससे पहले सुबह 8.30 बजे लालबाग स्थित हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां सिर पर कलश शिरोधार्य कर चली। जबकि आगे बग्घी पर भागवत भूषण हरिकृष्ण मुखिया बैठे थे। वहीं बालिकाएं रंग बिरंगी ड्रेस में लेझीम खेलती नजर आईं। वहीं विभिन्न प्रकार की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में ऊँट, घोड़े भी शामिल हुए।
Sadaiv Newsआयोजक रमेश पाटीदार ने बताया आज से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह की शुरुआत हो रही है। गोकुल चंद्रमा मंदिर के भागवत भूषण पंडित श्री हरिकृष्ण मुखिया के मुखारविंद से कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की पूर्णाहूति 23 मई को होगी।
उपनगर लालबाग से निकली कलश यात्रा में आयोजक रमेश पाटीदार, नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव सहित काफी संख्या में महिला, पुरूष सिर पर भागवत लेकर चले।

इस दौरान भागवत भूषण हरिकृष्ण मुखिया जी ने कहा कि हम भागवत के द्वारा लोगो मे एकता बनी रहे। भागवत में श्रीकृष्ण ने जल का महत्व बताया, धन का महत्व बताया और उसका क्या फायदा है। जीवन जीने की कला श्रीकृष्ण ने भागवत मे बताई है। मानव ने सीखना चाहिए सबसे बड़ी बात जीवन जीने की कला तो कई लोग बताते है लेकिन मृत्यु भी एक कला है। कैसे मरना हमारे जाने के बाद लोगो के आंखों में आंसू आ जाये। ये सात दिनों तक भागवत में बताएंगे। वही कथा के यजमान रमेश पाटीदार ने कहा कि सबके कल्याण के लिए ये कथा करवाई जा रही है।

इस दौरान नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटिल, पूर्व विधायक ठा. सुरेन्द्र सिंह, युवा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान, पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, राजेंद्र जोशी, सतीश देशमुख, विनोद पाटिल, रामधारी मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कलश यात्रा में शामिल हुए। भागवत कथा शुक्रवार से प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी।

Sadaiv News

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles