राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

तेज आंधी के बीच गिरी आसमानी बिजली- केला व्यापारी और मजदूर झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर। जिले में रविवार शाम बदले मौसम ने कहर बरपाया। तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश के बीच निंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम मचलपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बुरहानपुर में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार

On: May 11, 2025 8:54 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले में रविवार शाम बदले मौसम ने कहर बरपाया। तेज हवा, आंधी और हल्की बारिश के बीच निंबोला थाना क्षेत्र के ग्राम मचलपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बुरहानपुर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 6:30 बजे ग्राम मगरूल में खंडवा निवासी केला व्यापारी शेख असलम मजदूरों के साथ वाहन में केला भर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज हवा और आंधी शुरू हुई और हल्की बारिश भी होने लगी। इसी बीच बिजली केला वाहन के पास गिरी, जिसकी चपेट में आकर असलम और मचलपुरा निवासी मजदूर गोलू गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया, जहाँ दोनों का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल रहा।
बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सावधानी बरतें – प्रशासन
प्रशासन ने अपील की है कि मौसम बदलने के साथ आकाशीय बिजली के खतरे को हल्के में न लें। बारिश या आंधी के समय खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser