Homeबुरहानपुरएसपी का अल्टीमेटम: भड़काऊ पोस्ट से दूर...

एसपी का अल्टीमेटम: भड़काऊ पोस्ट से दूर रहें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

बुरहानपुर पुलिस की एडवाइजरी – सोशल मीडिया पर न करें शेयर, न करें लाइक और न ही करें फॉरवर्ड

बुरहानपुर। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर अब पुलिस की कड़ी नजर है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने रविवार को साफ चेतावनी दी कि धार्मिक, जातिगत या समाज में तनाव फैलाने वाली किसी भी पोस्ट को साझा करने वालों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा– किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री को शेयर, लाइक और फॉरवर्ड न करें। धार्मिक/जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री से दूर रहें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारीपूर्वक करें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग दें।

निगरानी पर रहेगा जोर
  • पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार पोस्टों की निगरानी कर रही है।
  • हर थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सक्रिय है।
  • आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने वालों को तुरंत ट्रेस कर कानूनी शिकंजे में लिया जाएगा।
नागरिकों से अपील

पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके सामने कोई भड़काऊ या धार्मिक/जातिगत भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट आती है तो तत्काल नजदीकी थाना, साइबर हेल्प डेस्क या साइबर सेल को सूचना दें।

क्यों जरूरी है यह कदम?

बुरहानपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में सोशल मीडिया पर कई बार गलत संदेशों से तनाव की स्थिति बनी। पुलिस मानती है कि ऐसे पोस्ट समाज में फूट डालने और अशांति फैलाने का काम करते हैं। इसी वजह से अब जिला स्तर पर कड़ी चेतावनी जारी की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles