Homeबुरहानपुरसांदिपनि विद्यालय शाहपुर में गठित हुई छात्र...

सांदिपनि विद्यालय शाहपुर में गठित हुई छात्र परिषद, वैभव प्रजापति बने अध्यक्ष

निर्विरोध चुने गए कई पदाधिकारी, प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं शाहपुर। नगर के सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर में इस वर्ष भी छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए छात्र परिषद का गठन उत्साहपूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। […]

  • निर्विरोध चुने गए कई पदाधिकारी, प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं

शाहपुर। नगर के सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर में इस वर्ष भी छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए छात्र परिषद का गठन उत्साहपूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
दरअसल चुनाव की प्रक्रिया पहले कालखंड में कक्षाओं में हाउस मॉनिटर्स के चयन के साथ प्रारंभ हुई। अंततः विद्यालय के सभागार में अंतिम कालखंड में छात्र परिषद के सभी 12 पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। कुछ पदों पर निर्विरोध चयन भी हुआ, जो अनुशासन और आपसी समझ की मिसाल है।
छात्र परिषद में निर्वाचित हुए ये प्रमुख छात्र प्रतिनिधि

पद नाम कक्षा प्रभारी शिक्षक
अध्यक्ष वैभव योगेश प्रजापति 12वीं C श्री दीपक चौधरी
उपाध्यक्ष दिनेश सुनील आखरे 11वीं C श्री दीपक चौधरी
सचिव अनिरुद्ध प्रदीप नायके 12वीं AB श्री दीपक चौधरी
सह सचिव सुजाता विनय नायके 12वीं AB श्री दीपक चौधरी
खेल सचिव कृष्णा विनोद अनोते 11वीं AB श्री विकास खरते
पुस्तकालय सचिव माधुरी समाधान वाघ 11वीं AB श्री रविंद्र चांदने
सांस्कृतिक सचिव सचिन प्रमोद महाजन 9वीं D श्रीमती संगीता सांवले
अनुशासन सचिव आयशा यूनुस खान 10वीं B श्री नरेंद्र भूते
विज्ञान सचिव खुशी जितेंद्र नायके 9वीं B श्रीमती नेहा जगताप
पर्यटन सचिव वैदेही सुभाष ससाने 12वीं D श्रीमती अर्चना बखाल
स्काउट प्रतिनिधि पुष्कर युवराज पाटील 10वीं B श्री रविंद्र चांदने
गाइड प्रतिनिधि श्रुति गजानन चौधरी 9वीं B श्री रविंद्र चांदने

शिक्षकों ने निभाई चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका
चुनाव को सफल बनाने में परिषद समिति प्रभारी श्रीमती नेहा जगताप और सहयोगी शिक्षकों—संगीता सावले, रविंद्र चांदने, नवल किशोर हंकारे, नरेंद्र भूते, अर्चना बखाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने समय-समय पर छात्रों को मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
विद्यालय के प्राचार्य सैय्यद अतिक अली स्वयं चुनाव ऑब्जर्वर की भूमिका में मौजूद रहे और पूरे आयोजन की निगरानी की। चुनाव के पश्चात उन्होंने सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को कर्तव्यों की जानकारी, आचार संहिता और शैक्षणिक अनुशासन से जुड़ी अहम बातें बताईं। साथ ही सभी को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि छात्र परिषद आने वाले समय में नेतृत्व और अनुशासन की मिसाल पेश करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles