Homeबुरहानपुरसांसद बोले- 2014 के पहले बड़ी मुश्किल...

सांसद बोले- 2014 के पहले बड़ी मुश्किल से शहर में गैस का चूल्हा जलता था, चूल्हे से धुआं निकलता था, धुएं से मुक्ति मोदी जी ने दिलाई

कांग्रेस चाहती तो लोगों को धुएं से मुक्ति दिला सकती थी -ज्ञानेश्वर पाटिल  बुरहानपुर। कांग्रेस ने देश में 60 साल राज किया। अगर वो चाहती तो लोगों को धुएं से मुक्ति दिला सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 2014 के पहले बड़ी मुश्किल से शहर में ऐसा घर होगा जहां गैस का चूल्हा जलता […]

  • कांग्रेस चाहती तो लोगों को धुएं से मुक्ति दिला सकती थी -ज्ञानेश्वर पाटिल 

बुरहानपुर। कांग्रेस ने देश में 60 साल राज किया। अगर वो चाहती तो लोगों को धुएं से मुक्ति दिला सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। 2014 के पहले बड़ी मुश्किल से शहर में ऐसा घर होगा जहां गैस का चूल्हा जलता होगा। पहले चूल्हे से धुआं निकलता था। धुएं से मुक्ति मोदी जी ने दिलाई।
यह बात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रविवार दोपहर बुरहानपुर में कही। दरअसल वह यहां परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में काफी विकास हुआ है। कार्यकाल बेमिसाल रहा है। उन्होंने सभी वर्गों का विकास किया। आजादी के बाद से 65 वर्षों तक कांग्रेस, अन्य लोगों की सरकार रही, लेकिन देश की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। अब देश भ्रष्टाचार मुक्त बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। इस दौरान हितग्राहियों को हित लाभ वितरित किए गए।
सांसद निधि से निर्मित 9 पेयजल टैंकरों का लोकार्पण किया
इस दौरान सम्मेलन में सांसद निधि से निर्मित 9 पेयजल टैंकरो का जनप्रतिनिधियों ने लोकार्पण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने हितग्राही सम्मेलन की रूपरेखा से अवगत कराया। सम्मेलन को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, पार्षद संभाजीराव सगरे ने भी संबोधित किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता अरुण शिंदे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, जगदीश कपूर, मनोज टंडन, प्रकाश काले, हीरालाल बड़गुजर, मंडल अध्यक्ष रुद्रेश्वर एंडोले, विपुल काननगो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण रायकवार, सुधा चौकसे, उमा कपूर, पार्षद भारत इंगले, नितेश दलाल, महेंद्र इंगले, आशीष शुक्ला, भरत मराठे, राजेश महाजन, विनोद पाटिल, धनराज महाजन, अमित नवलखे, रितेश सरोदे, अनिल विसुपुते, निर्मला फुलवानी आदि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles