Homeबुरहानपुरपाचौरी के सिकलीगर समुदाय को समाज की...

पाचौरी के सिकलीगर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एसपी का “आ अब लौट चले” अभियान, गांव पहुंचकर किया जन संवाद 

पाचौरी में बनते हैं अवैध हथियार, एसपी ने हथियार निर्माण से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की दी समझाइश बुरहानपुर। पाचौरी के सिकलीगर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार “आ अब लौट चले” अभियान के तहत शुक्रवार को उन्होंने ग्राम पाचौरी पहुंचकर सिकलीगर समुदाय के लोगों […]

  • पाचौरी में बनते हैं अवैध हथियार, एसपी ने हथियार निर्माण से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की दी समझाइश

बुरहानपुर। पाचौरी के सिकलीगर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार “आ अब लौट चले” अभियान के तहत शुक्रवार को उन्होंने ग्राम पाचौरी पहुंचकर सिकलीगर समुदाय के लोगों से जन संवाद किया। पाचौरी में अवैध हथियार बनते हैं। एसपी ने हथियार निर्माण से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश दी जनसंवाद में ग्रामवासियों से उनके उत्थान के लिए सुझाव भी लिए। ग्राम वासियों ने अपराध का रास्ता छोड़ने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का भरोसा दिलाया। एसडीओपी निर्भय सिंह भी सिकलीगर समुदाय के उत्थान को लेकर चर्चा की।
पैसा कमाने के लिए अवैध हथियार बनाने, तस्करी करना छोड़ें
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने ग्रामीणों को समझाया कि पैसा कमाने के लिए वे अवैध हथियार बनाने, तस्करी करने का अपराधिक रास्ता छोड़े और अन्य रोजगार करते हुए समाज की मुख्य धारा में शामिल हों। उन्हें समझाया कि अपराधिक गतिविधियो में लिप्त रहने से उनका नुकसान हो रहा है। बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। सिकलीगर समाज का नाम बदनाम हो रहा है। कुछ लोगों के अपराधों में लिप्त होने से पूरे समाज को अपराधिक प्रवत्ति का माना जाता है। अवैध हथियार बनाने का काम छोड़ने पर ही वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे। पुलिस अधीक्षक ने पढ़ाई के लिए खकनार के गुरुकुल स्कूल जाने वाले स्कूली बच्चों से भी संवाद किया गया। जनसंवाद में ग्रामीणों से सीधी चर्चा कर उनसे भी उनके उत्थान के सुझाव लिए गए। उन्होंने शासन द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने, रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने, कृषि कार्य के लिए कुएं खुदवाने में सहायता, बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं, नर्सिंग आदि की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराने, शासकीय नौकरी में प्राथमिकता, स्व रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने जैसे सुझाव दिए। कुछ लोगों ने कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा ही शस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता है। उनकी वजह से पूरा समुदाय बदनाम हो रहा है।
जनसंवाद में खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य, एएसआई अमित हनोतिया, आरक्षक सैयद शादाब अली, संदीप, गांव के तरणसिंग, अतीकसिंग, जसपालसिंग, जतनसिंग, रामसिंग, ज्ञानीजी, तजीन्दरसिंग समेत गांव की महिलाएं, पुरूष और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles