राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में आज देश स्वच्छ भारत बनकर उभरा है – हर्षवर्धन सिंह

भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ भाजपा नेताओं ने इंदिरा कॉलोनी में चलाया सफाई अभियान बुरहानपुर। शहर की इंदिरा कॉलोनी में सोमवार सुबह से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक भाजपा नेताओं ने

On: October 2, 2023 7:23 PM
Follow Us:
  • भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ भाजपा नेताओं ने इंदिरा कॉलोनी में चलाया सफाई अभियान

बुरहानपुर। शहर की इंदिरा कॉलोनी में सोमवार सुबह से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन नंदकुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक भाजपा नेताओं ने इंदिरा कॉलोनी में दो घंटे तक झाडू लगाकर सफाई की गई। साथ ही कचरा भी उठाया।
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षवर्धन नंदकुमारसिंह चौहान ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से आव्हान किया था कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में लोग स्वच्छता के लिए आगे आएं। श्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान के कारण भारत में कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का खतरा कम हुआ है और बड़ी संख्या में लोगों को बीमारियों से बचाया जा सका है। आज देश स्वच्छ भारत बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छता अभियान के तहत गांव से लेकर शहरों और छोटी बस्तियों तक हमारी माताओं-बहनों की परेशानियों को देखते हुए पूरे भारत में 13 करोड़ लोगों को शौचालय उपलब्ध कराकर उनका सम्मान किया और स्वच्छता अभियान को ताकत दी है। इसलिए सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर इंदिरा कॉलोनी में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्षद विनोद पाटिल, जिला मंत्री प्रवीण शहाणे, सौरभ पाटिल, राजा जंगाले, विट्ठल खोसे, पिंटू बाविस्कर, राजेश महाजन, राजकुमार बाघ, मुकेश सुगंधी, अजय भगत सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser