HomeबुरहानपुरTraffic Alart: कल से परिवर्तित मार्ग से...

Traffic Alart: कल से परिवर्तित मार्ग से निकलेंगे वाहन- नगर निगम गणपति नाका चौराहे से जीजा माता चौराहा के बीच 6 पुलियाओं का कराएगा निर्माण 

बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा मार्ग, इंदौर इच्छापुर हाईवे से रूट बदलकर निकलेंगे वाहन बुरहानपुर। इंदौर इच्छापुर हाईवे से गुजरने वाले हजारों वाहन कुछ दिनों रूट बदलकर निकाले जाएंगे। इसकी वजह पुलियाओं का निर्माण है जिनका काम नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। दरअसल नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गणपति नाका चौराहे से जीजा माता चौराहे […]

  • बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा मार्ग, इंदौर इच्छापुर हाईवे से रूट बदलकर निकलेंगे वाहन

बुरहानपुर। इंदौर इच्छापुर हाईवे से गुजरने वाले हजारों वाहन कुछ दिनों रूट बदलकर निकाले जाएंगे। इसकी वजह पुलियाओं का निर्माण है जिनका काम नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। दरअसल नगर निगम बुरहानपुर द्वारा गणपति नाका चौराहे से जीजा माता चौराहे के बीच 6 पुलियाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके कारण 6 फरवरी से गणपति नाका से जीजा माता चौराहे के बीच मार्ग बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए यातायात विभाग ने रूट चार्ट भी तैयार कराया है।
Sadaiv Newsकल से लागू होगी नई व्यवस्था
यातायात थाना प्रभारी हंसकुमार झिंझोरे ने बताया जिन वाहनों को बुरहानपुर से बाहर जाना है उनके लिए इच्छापुर, हतनूर, रेणुका तिराहा, टेक्समो तिराहा, सिंधी बस्ती चौराहा, गणपति नाका चौराहा होते हुए बुरहानपुर से बाहर की ओर जाएंगे। जिन छोटे वाहनो को शहर के अंदर आना है उनके लिए गणपति तिराहे से सिंधीपुरा गेट होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते है। इसी तरह खकनार से आने वाले वाहन जैनाबाद से राजघाट होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहन सिंधी बस्ती चौराहा से शनवारा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं। जबकि शाहपुर से आने वाले वाहन शिकारपुरा गेट से पांडुमल चौराहा होते हुए शहर मे प्रवेश कर सकते हैं।
बारिश के कारण जल जमाव नहीं इसलिए पुलिया निर्माण
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा इंदौर इच्छापुर हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है इसलिए रूट डायवर्ट किया गया है। हाईवे पर पुलिया निर्माण होना है जिससे बारिश के समय जलजमाव न हो। यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झिंझोरे ने कहा- ट्रायल कर कल से डायवर्ट व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
यातायता विभाग ने जारी किया रूट प्लान
यातायात विभाग ने नई व्यवस्था के लिए रूट प्लान जारी किया है। इसके अनुसार ही वाहनों को कुछ दिन हाईवे और दूसरे स्थानों से निकाला जाएगा। मुख्य वजह बारिश में समस्या न हो इसलिए पुलिया का निर्माण हो रहा है। इससे हजारों की संख्या में वाहन चालक प्रभावित होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles