राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

विकसित भारत संकल्प यात्रा 28 दिसम्बर से, 10–10 वार्डों में कैंप आयोजित होंगे

निगम आयुक्त ने अधिकारियों की ली बैठक, शिविर में व्यवस्थाओं को लेकर दिये निर्देश बुरहानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का आयोजन 28 से 31 दिसम्बर तक आयोजित किये जायेगे। प्रतिदिन प्रत्येक 10–10 वार्डों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर वार्डो में शिविर की तैयारियों और पोर्टल

On: December 23, 2023 6:59 PM
Follow Us:
  • निगम आयुक्त ने अधिकारियों की ली बैठक, शिविर में व्यवस्थाओं को लेकर दिये निर्देश

बुरहानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का आयोजन 28 से 31 दिसम्बर तक आयोजित किये जायेगे। प्रतिदिन प्रत्येक 10–10 वार्डों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर वार्डो में शिविर की तैयारियों और पोर्टल पर अपलोड किये जाने वाली विभिन्न सूचनाओं की समीक्षा के संबंध में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शनिवार को परमानन्द गोविन्दजीवाला आडिटोरियम कक्ष में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी वार्डो में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वार्डो वार वैन वितरण को सुनिश्चित करते हुए वैन की मैपिंग के बारे में जानकारी लेकर ऑनलाइन अपडेट करने के तथा उसके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त कार्यक्रम के वार्ड के नोडल अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिस स्थान पर कार्यक्रम होगा। वहां मुनादी करवाते हुए व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा आमजन को कैंप तथा उसमें दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी के शिविर में लाभार्थियों की सही जानकारी एवं संपर्क नंबर अपडेट करने समस्त व्यवस्थाओं को कार्यक्रम से पूर्व तैयारी करने, डे वाइज डाटा अपडेशन के लिए नियुक्त कर्मचारी को प्रशिक्षित करने, स्वागत और सांस्कृतिक कमेटी का गठन करने आदि के बारे में जानकारी ली और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए।
आयुक्त ने तीन स्तर पर रिपोर्टिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, स्वास्थ आधिकारी राजेश मिश्रा, शहरी आजीविका मिशन आधिकारी अमित प्रकाश, निगम के संपत्ति कर निरीक्षक शशिकांत पवित्र, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोरे, विरेंद्र रवाये सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser