राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

जिले में ‘‘साड़ी वॉकथान’’ 7 को- महिलाएं पहनेंगी गुलाबी, नीली व पीले कलर की साड़ियाँ

बुरहानपुर। म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 7 मार्च को ‘‘साड़ी वॉकथान’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1 कि.मी. के ‘‘साड़ी वॉकथान’’ में करीब 1 हजार महिलाओं की भागीदारी रहेगी। ‘‘साड़ी वॉकथान’’ दिन गुरूवार को प्रातः 8.30 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होगी। जो सुभाष स्कूल

On: March 6, 2024 1:03 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 7 मार्च को ‘‘साड़ी वॉकथान’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1 कि.मी. के ‘‘साड़ी वॉकथान’’ में करीब 1 हजार महिलाओं की भागीदारी रहेगी। ‘‘साड़ी वॉकथान’’ दिन गुरूवार को प्रातः 8.30 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होगी। जो सुभाष स्कूल ग्राउण्ड, शनवारा चौराहा, बस स्टैण्ड से होते हुए नेहरू स्टेडियम पर ही संपन्न होगी। ‘‘साड़ी वॉकथान’’ में आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थाओं की छात्राएँ एवं महिलाये, जिले में सक्रिय महिला ग्रुप, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, सामाजिक संस्थाओं, ऑफिसर वाईव्स क्लब की महिलाओं द्वारा भागीदारी की जायेगी।
‘‘साड़ी वॉकथान’’ में भाग लेने वाली महिलाओं को 3 समूहों में वर्गीकृत कर साड़ी का अलग-अलग कलर कोड निश्चित किया गया है, जिसके अनुसार 18 से 22 वर्ष के लिए पिंक कलर, 23 से 30 वर्ष के लिये नीला कलर एवं 30 से 40 आयुवर्ग की महिलाओं के लिये पीले कलर की साड़ियाँ निर्धारित है। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने ‘‘साड़ी वॉकथान’’ हेतु निर्धारित रूट पर पेयजल, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिये एसडीएम बुरहानपुर को कार्य-दायित्व सौंपे है वहीं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पालिका निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser