Homeअपराधआंख में मिर्ची डालकर व्यापारी से लूटे...

आंख में मिर्ची डालकर व्यापारी से लूटे 2.30 लाख रूपये

डोईफोडिया। खकनार थाना क्षेत्र में आंखो में मिर्ची झोककर लूट का मामला सामने आया है। नांदूरा खुर्द निवासी पीड़ित व्यापारी हंसराज चौहान ने बताया की मंगलवार रात दस बजे के करीब डोईफोडिया से कपास बिक्री के नगदी लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नायर गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशो ने […]

डोईफोडिया। खकनार थाना क्षेत्र में आंखो में मिर्ची झोककर लूट का मामला सामने आया है। नांदूरा खुर्द निवासी पीड़ित व्यापारी हंसराज चौहान ने बताया की मंगलवार रात दस बजे के करीब डोईफोडिया से कपास बिक्री के नगदी लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नायर गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशो ने व्यापारी को रोककर उसकी और उसके साथ बाइक पर सवार दो लोगो के आंख में मिर्ची डालकर 2 लाख 30 हजार नगदी का बैग छीनकर तीनो वहा से फरार हो गए। सूचना मिलते ही खकनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
तीनो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 394के तहत केस दर्ज
पीड़ित व्यापारी ने खकनार थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 394 के तहत केस दर्ज कर लिया है। वही पुलिस ने घटना में शामिल तीनों लुटेरों को जल्द पकड़ने और मामले का पर्दाफाश करने का फैसला किया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles