राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ATM लूट का भंडाफोड़: बुरहानपुर में यूपी गैंग पकड़ी गई, चोरी का हाईटेक तरीका आया सामने

लालबाग पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार एटीएम मशीनों में लगाते थे काली पट्टी बुरहानपुर। शहर में एटीएम से रुपये उड़ाने वाली यूपी की लुटेरी गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। गैंग के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। ये गैंग एसबीआई के एटीएम में काली पट्टी लगाकर मशीन को धोखा

On: June 6, 2025 8:24 PM
Follow Us:
बुरहानपुर एटीएम चोरी गैंग, गिरफ्तार आरोपी, बुरहानपुर पुलिस एक्शन

बुरहानपुर। शहर में एटीएम से रुपये उड़ाने वाली यूपी की लुटेरी गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। गैंग के 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। ये गैंग एसबीआई के एटीएम में काली पट्टी लगाकर मशीन को धोखा देती थी और कैश निकाल लेती थी। पुलिस ने इनसे 25 हजार कैश, 7 मोबाइल, 8 काली पट्टियां, एटीएम लॉक खोलने की चाबियां, डबल टेप, ट्रांसपेरेंट टेप समेत 85 हजार रु. का सामान बरामद किया है।
दरअसल गैंग का मास्टरमाइंड एटीएम मशीन के कैश आउट स्लॉट पर बेहद बारीकी से काली पट्टी चिपका देता था। जब ग्राहक ट्रांजेक्शन करता, तो रुपये बाहर नहीं आते— लेकिन ट्रांजेक्शन सिस्टम में दिखता कि कैश निकल गया। बाद में आरोपी वहां से पट्टी हटाकर पैसे निकाल लेता। पुलिस ने इस हाईटेक जालसाजी को सायबर सेल की मदद से ट्रेस किया।
ऐसे हुआ भंडाफोड़
4 जून को करीमनगर निवासी योगेंद्र दमाडे ने लालबाग थाने में शिकायत की कि एसबीआई एटीएम से 10 हजार निकालने पर पैसे नहीं मिले। जांच में एटीएम में काली पट्टी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के एक संदिग्ध को उठाया। पूछताछ में उसने चार साथियों के साथ वारदात कबूल की।
फोन की लोकेशन से दबोचे गए सभी
सायबर सेल ने गिरफ्तार आरोपी मनीष के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली, जिसके आधार पर अन्य चार को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी बुरहानपुर से फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
मनीष सिंह भदौरिया, 28 वर्ष, कानपुर
अमन सिंह सेंगर, 19 वर्ष, फतेहपुर
संजय साहू, 18 वर्ष, कानपुर
योगेन्द्र भदौरिया, 26 वर्ष, कानपुर
अवधेश कुशवाह, 21 वर्ष, गाजीपुर, कानपुर
पुलिस टीम की बहादुरी
इस केस में थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन, साइबर सेल के दुर्गेश पटेल, उनि जयपाल सिंह राठौर सहित पूरी टीम की मुस्तैदी से गैंग को पकड़ा जा सका। एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में अपराधियों पर शिकंजा कस दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser