Homeअपराधपुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार निर्माण...

पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध हथियार निर्माण का खुलासा, मुख्य सरगना समेत तीन गिरफ्तार

सिकलीगर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई- 899 बैरल और 451 शटर नली बरामद, ₹15.90 लाख की सामग्री जब्त बुरहानपुर। जिले की लालबाग पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 899 बैरल, 451 शटर नली, दो अवैध पिस्टल, और अन्य हथियार निर्माण सामग्री बरामद की गई है। […]

  • सिकलीगर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई- 899 बैरल और 451 शटर नली बरामद, ₹15.90 लाख की सामग्री जब्त

बुरहानपुर। जिले की लालबाग पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 899 बैरल, 451 शटर नली, दो अवैध पिस्टल, और अन्य हथियार निर्माण सामग्री बरामद की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत ₹15.90 लाख आंकी गई है।
Sadaiv Newsबुधवार को कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी देवेन्द्र पाटीदार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 जनवरी 2025 को सूरत से राज हंस ट्रेवल्स की बस के जरिए अवैध हथियार सामग्री बुरहानपुर भेजे जाने की सूचना मिली थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लालबाग पुलिस ने बस की निगरानी की और बावला ढाबे के पास संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हरपाल सिंह सिकलीगर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो देशी पिस्टल और हथियार निर्माण के कलपुर्जे बरामद हुए।आरोपियो के विरुद्ध थाना लालबाग में अपराध क्र 07/25 धारा 25(1-8)(a) ,25(1-ΑΛ), 25(1)(a) आयुध अधिनियम का पंजीबध्द किया गया।
Sadaiv Newsये है आरोपी
हरपाल सिंह सिकलीगर (32 वर्ष) जो मुख्य सरगना। पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी के मामलों में शामिल। महाराष्ट्र में तीन साल की सजा काट चुका है। वारिस अली उर्फ आरिफ (30 वर्ष) रईपुरा, निंबोला का निवासी। और सैय्यद आरिफ (34 वर्ष) आदिलपुरा, गणपतिनाका बुरहानपुर का निवासी।
बरामद सामग्री का विवरण
• 899 बैरल और 451 शटर नली: ₹13.50 लाख
• दो देशी पिस्टल: ₹50,000
• ऑटो रिक्शा: ₹1 लाख
• मोटर साइकिल: ₹90,000
पुलिस की सख्त कार्रवाई
यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों के तहत हुई। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के नेतृत्व में थाना लालबाग पुलिस को अवैध हथियार सामग्री करने वाले आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अमित सिंह जादौन, उप निरीक्षक जयपाल सिंह राठौर, उनि परसराम पटेल, प्र.आर. प्रदीप मस्साके, प्र.आर. मनोज पाल, प्र.आर. सुशील इंगले, प्र.आर. सेहित गोडाले, प्र. आर. अजय बारूले, प्र.आर. विक्रम चौहान, प्र.आर. भरत देशमुख (थाना शिकारपुरा), आर नितेश सपकाडे, आर. महेश प्रजापति, आर. यशवंत तिजारे, आर. सुनील सूर्यवंशी, आर. नीरज, आर. दिपांशु ने गुप्त सूचना पर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles