Homeअपराधबुरहानपुर में हैवानियत: मौसा बना दरिंदा, नाबालिग...

बुरहानपुर में हैवानियत: मौसा बना दरिंदा, नाबालिग को भिवंडी ले जाकर किया दुष्कर्म, मुंबई से गिरफ्तार

-  गणपति नाका थाना पुलिस की मेहनत रंग लाई, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज; आरोपी सलाखों के पीछे

 बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हैवानियत भरी वारदात सामने आई है। गणपति नाका थाना क्षेत्र की 15 साल 7 माह की नाबालिग बालिका के साथ उसके ही मौसा ने दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र के भिवंडी (मुंबई के पास) ले गया था। पुलिस ने आरोपी को वहां से गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

19 अक्टूबर को लापता हुई थी 10वीं की छात्रा

थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि बालिका 19 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे घर से “कॉपी लेने” का कहकर निकली थी। जब शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। जब कोई पता नहीं चला, तो 21 अक्टूबर को गणपति नाका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

परिजनों ने बताया कि बालिका 10वीं कक्षा में पढ़ती है और पढ़ाई में होनहार है। वह अचानक इस तरह गायब हो जाएगी, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। परिवार ने शक जताया कि कोई व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।

पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, रिश्तेदार ही निकला दरिंदा

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए नाबालिग का लोकेशन महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में ट्रेस किया। पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उसके मौसा के रूप में हुई, जो पीड़िता का रिश्तेदार है। थाना प्रभारी महाले ने बताया कि आरोपी बालिका को अपने साथ भिवंडी ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। नाबालिग को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है और मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इस वारदात की योजना कब और कैसे बनाई।

रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि आरोपी अक्सर घर आता-जाता था और परिवार को उस पर भरोसा था। उसी भरोसे का उसने दुरुपयोग किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बालिका को झांसे में लेकर घर से भगाया और बाद में शारीरिक शोषण किया। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इस घटना को “रिश्तों की मर्यादा पर कलंक” बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

थाना प्रभारी बोले — बालिका सुरक्षित, आरोपी सलाखों के पीछे

टीआई सुरेश महाले ने बताया, हमारी टीम ने सतर्कता से काम करते हुए आरोपी को मुंबई के भिवंडी से गिरफ्तार किया। बालिका को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles