राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

पुलिस को चुनौती- शाहपुर के सूर्यकांत नगर में एक साथ दो मकानों में चोरी की वारदात 

2 लाख रुपए नगद, सोने के जेवर चुरा ले गए अज्ञात बदमाश जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातें हो रही है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक साथ 2 मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से बदमाश नगदी करीब 2

On: June 12, 2024 8:13 PM
Follow Us:
  • 2 लाख रुपए नगद, सोने के जेवर चुरा ले गए अज्ञात बदमाश

  • जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें

बुरहानपुर। शाहपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातें हो रही है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक साथ 2 मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से बदमाश नगदी करीब 2 लाख रूपए और करीब छह से सात ग्राम सोने के जेवर चुरा ले गए। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
Sadaiv Newsअज्ञात बदमाशों ने देर रात तीन मकानों के ताले तोड़े, लेकिन मकान में अनिल लक्ष्मण के वहां बाहर से ताला लगा था। आवाज सुनकर अंदर घर वाले जाग गए, तब बदमाश भाग निकले। वहीं ज्ञानेश्वर जगन्नाथ महाजन, विनायक चांदोड़े के घर में ताला लगा था। दोनों ही परिवार बाहर गए हुए थे। यहां बदमाशों ने चारी की वारदात को अंजाम दिया और करीब 2 लाख रूपए नगदी और 6.7 ग्राम सोने के जेवर चोरी किए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया मंगलवार देर रात सूर्यकांत नगर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 2 मकानों से नगद 2 लाख रुपए करीब 6 से 7 ग्राम का सोना चोरी होना बताया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे हैं।
संजय नगर मे मकान से कूदकर भागे चोर
क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। एक दिन पहले मंगलवार रात संजय नगर में भी बदमाश कुछ मकानों में घुसे थे, लेकिन पुलिस के आने पर वह भाग निकले। इसी तरह नेपानगर, खकनार क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें हो चुकी है। अब शाहपुर में एक साथ दो मकानों में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार रात ग्राम लोनी में भी एक साथ चार गोदाम, मकानों के ताले तोड़े गए। दो जगह से बदमाश चोरी कर माल ले गए। सीसीटीवी फुटेज में भी चोर नजर आए हैं।
खेतों से केबल चोरी करने वाले भी नहीं पकड़ाए
इससे पहले जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों से केबल चोरी की वारदातें भी हो चुकी है, लेकिन बदमाश अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आए। खास बात यह है कि बार बार खेतों से केबल चोरी होने पर किसान परेशान हो जाते हैं। आरोपियों के न पकड़े जाने पर किसान भी शिकायत करने से बचते हैं। एक साथ कई खेतों में बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser