राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

ऑपरेशन मुस्कान- पिता से नाराज होकर चली गई थी किशोरी, शाहपुर पुलिस ने 1100 KM दूर से सकुशल बरामद किया

परिजनों से मिलते ही छलक पड़े आंसू बुरहानपुर। गुमशुदा बेटी को सही-सलामत देखकर मां-बाप की आंखें भर आईं, घर का माहौल खुशी से भर उठा। यह मुमकिन हो सका बुरहानपुर पुलिस की मुस्तैदी, ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए जा रहे सघन तलाश अभियान और जिम्मेदार अफसरों की तत्परता से। थाना शाहपुर क्षेत्र से

On: May 8, 2025 8:50 PM
Follow Us:
  • परिजनों से मिलते ही छलक पड़े आंसू

बुरहानपुर। गुमशुदा बेटी को सही-सलामत देखकर मां-बाप की आंखें भर आईं, घर का माहौल खुशी से भर उठा। यह मुमकिन हो सका बुरहानपुर पुलिस की मुस्तैदी, ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाए जा रहे सघन तलाश अभियान और जिम्मेदार अफसरों की तत्परता से। थाना शाहपुर क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के ग्राम माली घोगरगांव से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली ने एक बार फिर भरोसा जगाया है।
कैसे शुरू हुई कहानी?
दरअसल 15 मार्च 2025 को थाना शाहपुर अंतर्गत ग्राम चांदगढ़ बंभाड़ा निवासी महेंद्र चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 285/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया और छानबीन शुरू कर दी।
सिस्टम ने दिखाई तेजी, बनी विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश तथा एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में सउनि कुबेरसिंह जाटव, प्रधान आरक्षक दीपेंद्रसिंह तंवर और महिला प्रधान आरक्षक अनीता भूरिया शामिल रहे।
महाराष्ट्र तक पहुंची टीम, मिली नाबालिग
तकनीकी इनपुट्स और जमीनी सूचना तंत्र के आधार पर टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया। कई दिनों की खोजबीन और सतत निगरानी के बाद 7 मई 2025 को नाबालिग को ग्राम माली घोगरगांव, थाना बिरगांव, जिला संभाजीनगर से सकुशल बरामद किया गया।
न्यायालय में किए गए बयान, फिर सौंपा गया परिजनों को
बालिका को बुरहानपुर लाकर माननीय न्यायालय में धारा 183 बीएनएसएस के तहत बयान कराए गए। किशोरी ने बताया कि करीब एक माह पूर्व पिता से झगड़ा होने के बाद वह अपने काका जितेंद्र के साथ नाराज होकर चली गई थी। कोई अपहरण या बल प्रयोग नहीं हुआ था। बयान दर्ज कराने के पश्चात बालिका को उसके पिता महेंद्र चौहान के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के लौटते ही परिवार के सभी सदस्य भावुक हो उठे। मां ने बेटी को गले लगाकर फूट-फूट कर रोई। परिजन पुलिस का बार-बार धन्यवाद देते नजर आए।
ऑपरेशन मुस्कान- बन रहा मासूमों की ढाल
मध्यप्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गुमशुदा और अपहृत बालक-बालिकाओं को सुरक्षित वापस लाना है। शाहपुर पुलिस की यह कार्रवाई अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
टीम की सराहनीय भूमिका
निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, सउनि कुबेर सिंह जाटव, प्रधान आरक्षक दीपेंद्रसिंह तंवर, महिला प्रधान आरक्षक अनीता भूरिया इनकी सतर्कता, सूझबूझ और मेहनत की बदौलत ही यह केस सुलझ पाया और एक बेटी अपने घर लौट सकी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser