राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

मतदान करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर FIR

बुरहानपुर। आदिवासी विकासखंड खकनार में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में खकनार थाना पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 132 के तहत का केस दर्ज किया है।

On: May 14, 2024 3:18 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। आदिवासी विकासखंड खकनार में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में खकनार थाना पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 132 के तहत का केस दर्ज किया है।
बूथ क्रमांक 294 प्राथमिक शाला भाग उत्तर भाग जामुनिया रैयत के पीठासीन अधिकारी संजय एम वाणे ने खकनार थाने में एक लिखित शिकायत की, जिसमें बताया गया कि मतदान केंद्र क्रमांक 179-294 जामन्या रैयत पर मतदाता कृष्णा पिता कैलाश सोलंकी द्वारा बूथ पर मतदान करने समय मतदान करने का वीडियो वायरल किया गया है।
पुलिस ने धारा 188 भादंवि व पीठासीन अधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 132 के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया।
पीठासीन अधिकारी संजय वाणे ने कहा मैं 13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराने पोलिंग पार्टी के साथ आया था। सुबह 7 बजे से पूरे दिन मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। इसी बीच मुझे पता चला कि हमारे मतदान केंद्र के मतदाता कृष्णा मतदान करने के दौरान अपने मोबाइल फोन से मतदान करते हुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
मतदाता कृष्णा पिता कैलाश सोलंकी की मतदान कक्ष में आने से पहले अच्छी तरह से तलाशी ली गई थी। मोबाइल के संबंध में पूछा था जो नहीं होना पाया था, लेकिन उसके द्वारा कहीं मोबाइल छिपाकर मतदान करने का वीडियो बनाया गया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

फोनपे पर फर्जी लिंक भेजकर महिला से 1.15 लाख रुपए की साइबर ठगी, शिकारपुरा पुलिस ने दर्ज किया मामला

’25 हजार रुपए आ रहे हैं…’ एक कॉल, दो लिंक और 15 मिनट में खाली हो गया खाता; साइबर ठगों ने महिला से 1.15 लाख रुपए उड़ाए

बुरहानपुर के भगवानिया गांव में करंट हादसे के मामले में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

लाइन बंद थी… फिर अचानक दौड़ गया करंट; 25 वर्षीय युवक की मौत के बाद खुली बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, दो कर्मचारियों पर केस

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser