Homeअपराधपुलिस ने साड़ी बाजार में प्रतिबंधित चायना...

पुलिस ने साड़ी बाजार में प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

बुरहानपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने साड़ी बाजार गली में प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला दंडाधिकारी द्वारा चायना डोर के क्रय-विक्रय और अवैध संग्रहण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जान-माल की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया […]

बुरहानपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने साड़ी बाजार गली में प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला दंडाधिकारी द्वारा चायना डोर के क्रय-विक्रय और अवैध संग्रहण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जान-माल की सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है।
रविवार 12 जनवरी को थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साड़ी बाजार परिसर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो प्रतिबंधित चायना डोर बेच रहा था। आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान मोह मुस्तकिम (20) के रूप में की गई, जो आजाद नगर, बुरहानपुर का निवासी है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 10/2025 धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में सउनि मनीष मंडलोई, सउनि ओमकार पटेल और आरक्षक सुमित की प्रमुख भूमिका रही। यह कार्रवाई प्रतिबंधित चायना डोर के क्रय, विक्रय और उसके उपयोग पर रोकथाम के तहत की गई, ताकि मानव, पशु और पक्षियों के जीवन को सुरक्षित किया जा सके और दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles