राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

महाराष्ट्र के फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़कर सौंपा रावेर पुलिस को सौंपा 

बॉर्डर मिटिंग में हुआ था तय, समन्वय बनाकर काम कर रही मप्र, महाराष्ट्र पुलिस बुरहानपुर। महाराष्ट्र के रावेर जिला जलगांव से 13 साल से फरार आरोपी को मप्र के बुरहानपुर जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किया है। दरअसल लोकसभा चुनाव को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस

On: April 5, 2024 8:29 PM
Follow Us:
  • बॉर्डर मिटिंग में हुआ था तय, समन्वय बनाकर काम कर रही मप्र, महाराष्ट्र पुलिस

बुरहानपुर। महाराष्ट्र के रावेर जिला जलगांव से 13 साल से फरार आरोपी को मप्र के बुरहानपुर जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किया है। दरअसल लोकसभा चुनाव को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय बनाकर काम कर रही है। पिछले दिनों बॉर्डर मिटिंग के दौरान दोनों राज्यों की पुलिस ने एक दूसरे के यहां के आरोपियों की सूची भी आदान प्रदान की थी।
लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले से लगे महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ आपसी समन्वय द्वारा कार्य करने के उद्देश्य से बार्डर मींटिग की गई थी जिसमें महाराष्ट्र राज्य के फरार आरोपियों की सूची थाना शाहपुर पुलिस को मिली थी। सूची मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा द्वारा फरार आरोपियो की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। टीम में प्रआर मनोज मोरे, दीपेन्द्र सिह तंवर द्वारा थाना रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र के अपराध धारा 397, 336, 337 भादंवि में 13 साल से धारा 299 जाफौ में फरार आरोपी अनीस उर्फ अनस्या पिता बुदल्या भिलाला निवासी जामठी को शुक्रवार को अभिरक्षा में लेकर थाना रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र को सूचित कर आरोपी अनीस उर्फ अनस्या को थाना रावेर के प्रधान आरक्षक सतीश दिनकर, आरक्षक संतोष गोदगे के सुपुर्द किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser