राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

डकैतों की तलाश में कईं जिलों की खाक छान रही पुलिस, ईनाम भी दोगुना किया

नेपानगर में 3 नवंबर को अज्ञात बदमाशों ने दिया था डकैती की वारदात को अंजाम, डीआईजी ने बढ़ाई ईनाम की रकम बुरहानपुर। गत 3 नवंबर को तड़के करीब 3.30 बजे नेपानगर में अज्ञात बदमाशों ने बिल्डिंग मटेरियल दुकान संचालक रौनक जैन के घर पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में

On: November 9, 2024 7:48 PM
Follow Us:
  • नेपानगर में 3 नवंबर को अज्ञात बदमाशों ने दिया था डकैती की वारदात को अंजाम, डीआईजी ने बढ़ाई ईनाम की रकम

बुरहानपुर। गत 3 नवंबर को तड़के करीब 3.30 बजे नेपानगर में अज्ञात बदमाशों ने बिल्डिंग मटेरियल दुकान संचालक रौनक जैन के घर पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस मुस्तैदी से जुटी है, लेकिन अब तक कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। इधर, एसपी देवेंद्र पाटीदार द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार का ईनाम देने की घोषणा की थी, लेकिन इसे डीआईजी निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा ने दोगुना कर दिया। डीआईजी ने ईनाम की रकम 20 हजार रूपए कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अलग अलग जिलों में आरोपियों की तलाश की जा रही है। नेपानगर से निकलकर आरोपी बुरहानपुर होते हुए ट्र्रेन से कहीं फरार हुए हैं, क्योंकि पिछले दिनों एक बाइक भी लालबाग क्षेत्र के पास मिली थी। जबकि एक बाइक बसाड़ रोड से बरामद की गई थी। बताया जा रहा है कि बसाड़ रोड पर पेट्रोल खत्म होने पर आरोपी वहीं बाइक छोड़कर निकल लिए थे।
Sadaiv Newsअज्ञात 10 से अधिक आरोपियों ने दिया था वारदात को अंजाम
नेपानगर में 3 नवंबर को अज्ञात करीब 10 से अधिक बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। अज्ञात बदमाशों ने वृंदावन कॉलोनी में कारोबारी रौनक जैन के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर सोने के जेवर और 1.7 लाख रूपए छीन लिए थे। इस मामले में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने दो दिन पहले बदमाशों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की थी। वहीं अब निमाड़ रेंज के डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इनाम की रकम 10 से बढ़ाकर 20 हजार रूपए कर दी है।
तेजी से जांच में जुटी है पुलिस
एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार के अनुसार नेपानगर की वृंदावन कॉलोनी में हुई डकैती की वारदात को ट्रेस करने के मामले में पुलिस तेजी से जुटी है। घटना में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डकैती की सूचना देने वाले व्यक्ति को पहले 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की थी, लेकिन एक दिन पहले ही बुरहानपुर के दौरे पर आए निमाड़ रेंज डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इनाम की राशि 20 हजार कर दी है। सूचना देने वाले का नाम पुलिस द्वारा गुप्त रखा जाएगा।
गौवंश तस्करी के मामले में फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम
शुक्रवार 8 नवंबर को आजाद नगर क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर करीब 4 क्विंटल गौमांस जब्त किया था। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी देवेंद पाटीदार ने फरार आरोपियों पर 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। मामले में शामिल 4 आरोपी अफजल पिता मेहबुब साहब निवासी आजाद नगर, चांद उर्फ चंदु पिता मेहबुब साहब निवासी आजाद नगर, इमरान पिता अहमद हाजी आजाद नगर और नसीर पिता बशीर कसाई नागझिरी फरार हैं।
……

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser