राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर युवक के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

बुरहानपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला वीडियो शेयर करने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शाहपुर निवासी प्रवीण पिता रमेश महाजन ने पुलिस को शिकायत की कि मैं ऑटो चलाता हूं। मेरे मोबाइल नंबर पर 6 अक्टूबर को वाट्सएप वीडियो बजरंग

On: October 7, 2024 7:15 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला वीडियो शेयर करने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शाहपुर निवासी प्रवीण पिता रमेश महाजन ने पुलिस को शिकायत की कि मैं ऑटो चलाता हूं। मेरे मोबाइल नंबर पर 6 अक्टूबर को वाट्सएप वीडियो बजरंग दल शाहपुर ग्रुप में आया जिसमें एक मुस्लिम युवक फरहान जिलानी ने वीडियो में हिन्दु समाज की भावनाएं आहत करने वाली बातें कही। नरसिम्हा नंद महाराज को लेकर अपशब्द कहे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी वीडियो में देता दिखाई दे रहा है। ऐसे में दो समुदायों के बीच शत्रुता हो सकती है। युवक ने यह वीडियो वायरल किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। शिकायत के आधार पर शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 196, 302 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।
पुलिस रख रही सोशल मीडिया पर नजर
त्योहारों को देखते हुए पुलिस की सोशल मीडिया पर नजर है। साथ ही सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। युवक का कथित वीडियो सामने आने के बाद शाहपुर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की और मामला जांच में लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser