राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

दो पूर्व पार्षदों के बेटे आपस में भिड़े- पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज किया केस

एक पक्ष बोला- चौपाटी की तरफ से आते समय रास्ता रोककर की मारपीट, दूसरे पक्ष ने पार्टी के दौरान विवाद करने की कही बात बुरहानपुर। दो पूर्व पार्षदों के बेटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। दोनों ही पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद

On: January 10, 2024 8:17 PM
Follow Us:
  • एक पक्ष बोला- चौपाटी की तरफ से आते समय रास्ता रोककर की मारपीट, दूसरे पक्ष ने पार्टी के दौरान विवाद करने की कही बात

बुरहानपुर। दो पूर्व पार्षदों के बेटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। दोनों ही पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर केस दर्ज किया है।
पूर्व पार्षद आरिफ बागवान के बेटे मोहम्मद आमीर निवासी दाउदपुरा ने शिकायत दर्ज कराई कि पूर्व पार्षद के बेटे मुजीब उद्दीन पिता नईम उद्दीन निवासी अब्दुल कादर सिद्दीकी वार्ड, हमीद पिता हैदर अब्बास निवासी मोमिनपुरा और पूर्व पार्षद नईम उर्फ मुन्ना पहलवान ने मारपीट की। शिकायत में कहा गया कि मैं खानका वार्ड में फुटवेयर की दुकान चलाता हूं। 9 जनवरी को रात करीब 10 बजे चौपाटी तरफ से अपना मेडिकल के पास जय स्तंभ से घर जा रा था। यहां मुजीब पिता नईम, हमीद हुसैन पिता हैदर और नईम उर्फ मुन्ना पहलवान मिले। पुरानी रंजिश की बात पर अश्लील शब्द कहे। मना करने पर हाथ, मुक्कों से मारपीट की। जिससे मुझे सीने में अंदरूनी चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष के मुजीब उद्दीन पिता नईम उद्दीन निवासी अब्दुल कादर सिद्दीकी वार्ड ने शिकायत की कि पूर्व पार्षद के बेटे आमिर पिता आरिफ बागवान, आकीब आरिफ बागवान, आरिफ पिता हुन्ना पहलवान, नईम पिता सलीम और नईम का भाई पिता सलीम सभी दाउदपुरा ने मारपीट की। उसने बताया मैं ढोलीवाड़ा रहता हूं। सीमेंट की दुकान चलाता हूं। 9 जनवरी की रात 10 बजे जयस्तंभ के पास जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस दौरान मेरे दोस्त हमीद जाफरी, अंजुमन अंसारी, हाफिज सलमान और छोटु फूलवाले और पांच छह अन्य लोग पार्टी कर रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर आमिर पिता आरिफ बागवान और उसका भाई आकीब बागवान पिता हुन्ना पहलवान आए और अश्लील शब्द कहे। लोहे के सरिये से हमला किया। हमीद जाफरी को बाएं हाथ पर चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पर काउंटर केस बनाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser