राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

गौवंश वध के आदतन अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई गिरफ्तारी

बुरहानपुर। जिले के थाना गणपतिनाका में गौवंश वध के मामलों के दो आदतन अपराधियों, अफजल और शेख चांद ऊर्फ चंटु को पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया। गौवंश वध और पशु क्रूरता अधिनियमों के तहत कई गंभीर मामलों में इन दोनों अपराधियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस

On: November 13, 2024 8:56 PM
Follow Us:

बुरहानपुर। जिले के थाना गणपतिनाका में गौवंश वध के मामलों के दो आदतन अपराधियों, अफजल और शेख चांद ऊर्फ चंटु को पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया। गौवंश वध और पशु क्रूरता अधिनियमों के तहत कई गंभीर मामलों में इन दोनों अपराधियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि इन अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और जिला दंडाधिकारी ने इनके खिलाफ NSA के तहत कार्यवाही के आदेश दिए थे।
इससे पहले भी इन दोनों अपराधियों पर कई मामले दर्ज थे, जिनमें अफजल पर 09 गौवंश वध के केस और एक आर्म्स एक्ट का मामला थाना गणपतिनाका और निम्बोला में दर्ज हैं। इसी प्रकार, शेख चांद ऊर्फ चंटु पर गणपतिनाका थाने में सात और अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। इन अपराधियों की गिरफ्तारी पर उप पुलिस महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज खरगोन ने 20,000 रुपये और बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
थाना गणपतिनाका पर 08 नवम्बर को अफजल पिता शेख मेहबुब व शेख चांद ऊर्फ शेख चंदु व अन्य साथीयो के विरूध्द धारा 5.9 मध्य प्रदेश गौवंश वघ प्रतिषेध अधिनियम एवं 8,11 मध्य प्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया था। उक्त दोनो अपराध के मुख्य आरोपी होकर घटना दिनांक से ही फरार हो गये थे।
कड़ी मेहनत और योजना के साथ निरीक्षक सुरेश महाले के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने अफजल और शेख चांद को गिरफ्तार किया। इस टीम में पुलिस उप-निरीक्षक कल्लुराम त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे जिन्होंने इन अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कार्यवाही पुलिस की जिले में अपराध पर नियंत्रण और शांति बनाए रखने की दृढ़ता को दर्शाती है। थाना गणपतिनाका पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है और इससे शहर के नागरिकों में सुरक्षा की भावना को बल मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मांडवा में जंगल में प्रसव के बाद आरोग्यम केंद्र बंद मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जंगल में नवजात का जन्म, आरोग्यम केंद्र पर ताला: मांडवा की घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

बुरहानपुर पुलिस ने पाचोरी के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री से सामग्री जब्त की

पहले कार से पकड़ा तस्कर, फिर पूछताछ में खुला जंगल का राज: पाचोरी में हथियार फैक्ट्री पर पुलिस की फिल्मी स्टाइल में दबिश

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट।

किसानों के दर्द के बीच खेतों में उतरे प्रभारी मंत्री, बोले- न कोई गांव छूटेगा, न कोई किसान

विवाहिता आदिवासी महिला के मामले पर बढ़ा आक्रोश

मुस्लिम युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, नेपानगर थाने पहुंचे हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से बुरहानपुर केला किसानों के लिए मुआवजा और फसल बीमा की मांग की

केला किसानों की पीड़ा लेकर सीएम से मिले सांसद पाटील, बोले- मौसम आधारित फसल बीमा अब जरूरी

नल-जल योजना के दावों पर सवाल,

जल संकट: प्यास के लिए मौत का रास्ता, 150 फीट गहरी पहाड़ी उतरकर गंदा पानी ला रहे आदिवासी

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser