राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

फोपनार में 6 घरों के ताले टूटे, बड़गांव माफी में एक मकान से 50 हजार चुराए

शाहपुर क्षेत्र में चोर सक्रिय, जांच में जुटी पुलिस, तुरकगुराड़ा में हुई वारदात नहीं हुई ट्रेस बुरहानपुर। जिले में चोरी की वारदातें हो रही है। अज्ञात बदमाश सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों ग्राम तुरकगुराड़ा में एक परिवार शादी में गया था तब अज्ञात आरोपियों ने करीब 17 लाख रूपए

On: May 31, 2025 8:47 PM
Follow Us:
फोपनार में 6 घरों के ताले टूटे, बड़गांव माफी में एक मकान से 50 हजार चुराए
  • शाहपुर क्षेत्र में चोर सक्रिय, जांच में जुटी पुलिस, तुरकगुराड़ा में हुई वारदात नहीं हुई ट्रेस

बुरहानपुर। जिले में चोरी की वारदातें हो रही है। अज्ञात बदमाश सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों ग्राम तुरकगुराड़ा में एक परिवार शादी में गया था तब अज्ञात आरोपियों ने करीब 17 लाख रूपए मूल्य के जेवर, नगदी चुरा लिए थे। आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर शनिवार को दो गांवों में चोर घुसे, लेकिन ग्राम बड़गांव माफी में एक ही जगह चोरी की वारदात को अंजाम दे सके जबकि फोपनार में एक साथ छह मकान, घरों के ताले टूटे। हालांकि यहां से बदमाश कुछ भी नहीं ले जा सके।
जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने ग्राम फोपनार में 6 घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। यहां से बदमाश कोई सामान नहीं चुरा पाए, लेकिन वहीं बड़गांव माफी में एक घर में करीब 50 हजार रूपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
इन दुकान, घरों में चोरी का प्रयास
मनोज पिता जगन्नाथ महाजन दुकान, बबन राठौड़ मकान, अक्ष्य अशोक महाजन मकान, देवीदास रमेश जाधव मकान, श्रीधर काशीनाथ पाटिल मकान, लता बाई पति सुभाष पाटिल मकान सभी निवासी फोपनार के यहां चोरी का प्रयास किया गया। आरोपी घरों का सामान बिखेर कर चले गए।
एक महिला ने दूसरे के यहां रखे थे जेवर
फोपनार में जिस महिला के घर के घर चोरी का प्रयास हुआ उसने पुलिस को बताया कि किस्मत से मेरे जेवर बच गए। महिला ने कहा मैंने जेवर अपने घर न रखते हुए एक परिचित के यहां रखे थे। मेरे यहां चोरों ने चोरी का प्रयास किया। अगर चोरी होती तो काफी नुकसान हो जाता।
नेपानगर में भी हुई थी चोरी की वारदात
करीब दो माह पहले नेपानगर में भी मातापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई थी। खास बात यह है कि यहां अज्ञात बदमाश एक कार से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन अब तक बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
वर्जन-
1 जगह चोरी, 6 जगह प्रयास हुआ
अज्ञात बदमाशों ने फोपनार में 6 जगह चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। वहीं बड़गांव माफी में एक मकान से 50 हजार की चोरी हुई है। तुरकगुराड़ा में हुई चोरी की भी जांच जारी है।
– अखिलेश मिश्रा, थाना प्रभारी शाहपुर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser