राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

यूपी की महिला तस्कर को जेल भेजा, पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट खंगाल रही

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में खकनार पुलिस ने एक महिला को हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस महिला के पास से चार देसी पिस्टल और चार मैग्जीन बरामद किए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के

On: November 12, 2024 10:52 AM
Follow Us:

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में खकनार पुलिस ने एक महिला को हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस महिला के पास से चार देसी पिस्टल और चार मैग्जीन बरामद किए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला के पास से मिले मोबाइल को जब्त कर उसकी जांच शुरू की है। एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया कि महिला के सोशल मीडिया अकाउंट की भी छानबीन की जा रही है ताकि उसके संपर्कों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
तस्करी में शामिल अन्य संदिग्ध व्यक्ति
जांच के दौरान पता चला कि महिला किसी ‘चौहान’ नामक व्यक्ति के संपर्क में थी, जिसने उसे यहां हथियार लाने के लिए भेजा था। पुलिस को संदेह है कि चौहान इस तस्करी रैकेट का मुख्य कड़ी है। महिला खुद को ‘पेडलर करियर’ बताती है, जो तस्करी नेटवर्क में हथियार पहुँचाने का काम करती थी।
कानूनी प्रक्रिया और आगे की जांच
महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि अभी महिला को रिमांड पर नहीं लिया गया है। आगे की पूछताछ के लिए न्यायालय से अनुमति लेकर उसे जेल से फिर से हिरासत में लिया जा सकता है।
गिरफ्तारी की परिस्थितियाँ
खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डोईफोड़िया इलाके से महिला को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि वह इंदौर से बस में सवार होकर बुरहानपुर पहुंची थी, जहाँ से वह डोईफोड़िया पहुंची और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
बढ़ती तस्करी का खतरा और पुलिस की मुस्तैदी
यह मामला राज्य में बढ़ती हथियार तस्करी का संकेत देता है और पुलिस की सख्ती की आवश्यकता को रेखांकित करता है। सोशल मीडिया की मदद से इस तस्करी नेटवर्क के और सदस्यों की पहचान हो सकती है, जिससे भविष्य में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser