Homeमध्यप्रदेशदुबई में बुरहानपुर का गौरव: शिक्षाविद आनंद...

दुबई में बुरहानपुर का गौरव: शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे को मिला मदर टेरेसा अवॉर्ड

- सामाजिक सेवा और शिक्षा में योगदान के लिए मिला बड़ा सम्मान

  • अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा अवॉर्ड 2025- उषा उत्थुप और कविता कृष्णमूर्ति को भी सम्मान

बुरहानपुर। 26 अगस्त 2025 को दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मदर टेरेसा अवॉर्ड समारोह में बुरहानपुर का नाम रोशन हुआ। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल और मेक्रो विज़न एकेडमी के संस्थापक एवं अध्यक्ष आनंद प्रकाश चौकसे को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

यह क्षण पूरे बुरहानपुर और भारत के लिए गर्व का रहा, जब चौकसे के साथ देश की मशहूर गायिकाएँ उषा उत्थुप और कविता कृष्णमूर्ति भी मंच पर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित हुईं।

दरअसल यह अवॉर्ड उन व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है, जो समाज में न्याय, शांति और समानता को बढ़ावा देने के लिए असाधारण योगदान देते हैं। आयोजन मुंबई की हारमनी फाउंडेशन द्वारा किया जाता है, जिसकी स्थापना डॉ. अब्राहम मथाई ने की थी। यह अवॉर्ड मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर प्रेमा की मान्यता प्राप्त है।

2025 में किन क्षेत्रों पर रहा फोकस

इस वर्ष पुरस्कार सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

  • आनंद प्रकाश चौकसे ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मध्य भारत को नई दिशा दी। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने हजारों ज़िंदगियों को नई उम्मीद दी है, वहीं मेक्रो विज़न एकेडमी ने शिक्षा की रोशनी दूर-दराज के विद्यार्थियों तक पहुँचाई।
  • उषा उत्थुप को उनके संगीत के जरिए समाज में भाईचारा और समरसता का संदेश फैलाने के लिए सम्मानित किया गया।
  • कविता कृष्णमूर्ति को संगीत और कला के माध्यम से इंसानियत और सकारात्मकता की आवाज़ बुलंद करने के लिए अवॉर्ड मिला।

बुरहानपुर के लिए ऐतिहासिक दिन

बुरहानपुरवासियों के लिए यह दिन इतिहास में दर्ज हो गया। चौकसे की उपलब्धि पर शहरभर में उत्साह का माहौल है। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे “बुरहानपुर का स्वर्ण क्षण” करार दिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles