32 C
Burhānpur
Thursday, June 5, 2025
32 C
Burhānpur
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआजादी के 48 साल बाद बुरहानपुर में लगी बाबा साहब की प्रतिमा...
Burhānpur
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
41 %
3kmh
100 %
Wed
31 °
Thu
36 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
40 °
spot_img

आजादी के 48 साल बाद बुरहानपुर में लगी बाबा साहब की प्रतिमा -अतुल पटेल

  • संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा ने कांग्रेस पर किए तीखे हमले

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 11 से 25 जनवरी के बीच “संविधान गौरव अभियान” आयोजित किया। इस अभियान का उद्देश्य बाबा साहब अंबेडकर और भारतीय संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान बुरहानपुर पब्लिक स्कूल में एक समारोह हुआ, जिसमें पूर्व महापौर अतुल पटेल और अन्य भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा के इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदान और भारतीय संविधान की महत्ता पर जोर दिया। शुक्रवार को आयोजित समारोह में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं दिया सम्मान
पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कांग्रेस की नीतियों और उनके दृष्टिकोण पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा आजादी के बाद कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया। चुनाव हरवाने और उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के प्रयास किए। बुरहानपुर में गांधी जी और नेहरू जी की प्रतिमाएं तो जल्द ही लग गईं, लेकिन बाबा साहब की प्रतिमा लगाने में कांग्रेस ने 48 से 50 साल का समय लगा दिया। कांग्रेस ने जनता के बीच झूठे नैरेटिव बनाकर महाराष्ट्र और अन्य स्थानों में वोट हासिल किए, लेकिन हकीकत में उनका उद्देश्य केवल भ्रम फैलाना रहा है।
भाजपा के प्रयासों से लगी बाबा साहब की प्रतिमा
बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा 1996-97 में बुरहानपुर के बड़े पोस्ट ऑफिस के पास लगाई गई थी। पूर्व महापौर ने बताया कि यह भाजपा के निरंतर प्रयासों का नतीजा था। इससे पहले, कांग्रेस की सरकारों ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया था। अतुल पटेल ने कांग्रेस को “दोगली नीति” वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने केवल वोट बैंक की राजनीति की है। समाज को विभाजित करने और भ्रम फैलाने की रणनीति अपनाई है। बाबा साहब के विचारों को कभी भी सही तरीके से लागू नहीं किया।भाजपा ने संविधान के सम्मान और बाबा साहब की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास किया है। संविधान गौरव अभियान इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष रविंद्र काकडे, जिला उपाध्यक्ष रवि गावड़े, पार्षद आशीष शुक्ला, गौरव शिवहरे, रुद्रेश्वर एंडोले, प्रभाकर चौधरी, और राजकुमार वाघ सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img
spot_img