राष्ट्रीय अपराध राजनीति मध्यप्रदेश कटनी आलेख बुरहानपुर जनसम्पर्क

कार के बोनट पर लटका रहा ऑटो चालक… फिर भी नहीं रुकी कार!

बुरहानपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज घटना, तेज रफ्तार आर्टिका ने ऑटो को मारी टक्कर घायल युवक ने बताया – आर्टिका कार के बोनट पर लटका, फिर भी कार नहीं रुकी… बुरहानपुर। शनवारा चौराहे पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार आर्टिका कार ने पीछे से एक ऑटो को जोरदार

On: June 16, 2025 3:02 PM
Follow Us:
बोनट पर लटका ऑटो चालक – बुरहानपुर दुर्घटना 2025
  • बुरहानपुर में दिनदहाड़े सनसनीखेज घटना, तेज रफ्तार आर्टिका ने ऑटो को मारी टक्कर

  • घायल युवक ने बताया – आर्टिका कार के बोनट पर लटका, फिर भी कार नहीं रुकी…

बुरहानपुर। शनवारा चौराहे पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार आर्टिका कार ने पीछे से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, जब ऑटो चालक कार रोकने के लिए सामने आया, तो कार चालक ने उसे बोनट पर लटकाए हुए ही गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान ऑटो चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।
दरअसल चार खंबे हरीपुरा निवासी मोहम्मद मुर्तजा (21) रोज़ की तरह अपनी ऑटो (एमपी-68-आर-0309) लेकर सवारी बैठाने शनवारा चौराहे पर खड़ा था। दोपहर क़रीब 2:55 बजे पीछे से एक एमएच-46-पी-8501 नंबर की आर्टिका कार तेज रफ्तार में आई और ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।
जब मुर्तजा ऑटो से उतरकर विरोध करने कार के सामने खड़ा हुआ, तो ड्राइवर ने कार और तेज कर दी। मुर्तजा वाइपर पकड़ कर बोनट पर लटक गया, लेकिन कार नहीं रुकी। टेक्समो पाइप कंपनी के पास जाकर जब गाड़ी धीमी हुई, तब जाकर वह बोनट से नीचे उतर पाया।
पैरों में आई गंभीर चोट, मोबाइल और ऑटो डेमेज
घटना में मुर्तजा के दोनों पैरों में चोट आई है—दाहिने पैर के पंजे और घुटने में, और बाएं पैर में भी घुटने-पंजे पर चोट है। साथ ही ऑटो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक मोबाइल भी डेमेज हो गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे मोहम्मद इस्माईल (चंद्रकला चौराहा निवासी) और साबिर अंसारी (राजघाट निवासी) ने बताया कि पूरी घटना उनकी आंखों के सामने हुई। कार चालक की हरकत पूरी तरह गैरजिम्मेदाराना और जानलेवा थी।
पुलिस में शिकायत दर्ज
सिटी कोतवाली थाना हाजिर होकर मुर्तजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार नंबर के आधार पर ड्राइवर की पहचान शुरू कर दी है और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एमपी बोर्ड द्वारा छात्र दुर्गेश महाजन को कथित रूप से भेजी गई दूसरे परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका

15 अंक का रहस्य गहराया: अंग्रेजी माध्यम के छात्र ने कॉपी मांगी, बोर्ड ने भेज दी किसी और की उत्तरपुस्तिका

चार माह से लंबित पेंशन जारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते पार्षद

चार माह से पेंशन गायब! 35 से 40 हजार जरूरतमंदों की जिंदगी बेहाल, बुजुर्गों के पास दवा के पैसे नहीं, विधवा और दिव्यांग भी परेशान

बुरहानपुर नगर निगम में आठ एल्डरमैन नियुक्त, विधायक अर्चना चिटनिस समर्थकों का दबदबा

नगर निगम में ‘अर्चना पावर’ का प्रदर्शन: 8 एल्डरमैन नियुक्त, सूची में विधायक खेमे का दबदबा; संगठन के दो पदाधिकारियों को भी मिला राजनीतिक इनाम

बुरहानपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायशुमारी बैठक

रायशुमारी से पहले ही कांग्रेस में ‘रार’ : शहर जिला अध्यक्ष को रखा दरकिनार, रिंकू टाक बोले—मनमर्जी से हुआ कार्यक्रम, वरिष्ठ नेतृत्व से करेंगे शिकायत

बुरहानपुर में विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल की सर्वदलीय विकास संवाद बैठक

26 करोड़ खर्च, फिर भी पानी-गड्ढे-कचरे से जूझते वार्ड: सर्वदलीय बैठक में खुली शहर की विकास व्यवस्था की परतें

इच्छापुर गांव में डायरिया मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य विभाग

इच्छापुर में डायरिया का कहर: एक दिन में मिले 25 मरीज, ग्रामीण बोले—हर घर में बीमार

Leave a Comment

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser