Homeमध्यप्रदेशBURHANPUR NEWS- कांग्रेस ने 70 साल तक...

BURHANPUR NEWS- कांग्रेस ने 70 साल तक देश की सत्ता चलाई, लेकिन गरीबी नहीं हटाई 

नेपानगर विधानसभा के ग्राम धुलकोट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया देर शाम बुरहानपुर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में किया रोड-शो, चारों तरफ माहौल भाजपामय नजर आया बुरहानपुर। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक देश की सत्ता चलाई। गांधी परिवार के दादा, परदादाओं ने भी राज किया, लेकिन […]

बुरहानपुर। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल तक देश की सत्ता चलाई। गांधी परिवार के दादा, परदादाओं ने भी राज किया, लेकिन तब से लेकर अब तक सिर्फ गरीबी हटाने का नारा देते रहे, लेकिन वे देश से गरीबी नहीं हटा पाए। अब उनके नेता राहुल गांधी कह रहे हैं कि हमें एक बार मौका दो देश से गरीबी हटा देंगे। वे देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। देश की जनता को पागल बनाते हैं। इतने वर्षों तक देश की सत्ता पर राज किया। स्व. जवाहर लाल नेहरू, उनकी बेटी स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी सहित सोनिया गांधी ने भी 10 साल तक पीछे से सरकार चलाई, लेकिन वे देश के गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर सके। सिर्फ इनको वोट बैंक ही समझा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने सबको सम्मान दिलाया और उनका अधिकार दिलाया।
Sadaiv Newsयह बात नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूलकोट में खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी आदिवासी लोकनृत्य से की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने फोटो फ्रेम भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक अर्चना चिटनिस, पूर्व विधायक सुमित्रादेवी कास्डेकर, पूर्व महापौर अनिल भोसले, प्रदीप जाधव सहित अन्य मौजूद रहे।
मोदी जी कहते हैं न खाउंगा न खाने दूंगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी आज भी आलू से सोना निकालने की मशीन ढूंढते हैं। आलू से सोना केवल पप्पू बना सकता है और किसी को मालूम नहीं। इसी नादानियों के कारण से वो अपनी और पार्टी की फजीहत कराते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पूरे देश में निगाह दौड़ा लो यह सब मोदी जी को पानी पी पीकर इसीलिए गाली बकते हैं। आप लाइन से देखो कौन- सोनिया गांधी जमानत पर, राहुल गांधी जमानत पर है। प्रियंका गांधी जमानत पर है। लालू यादव जमानत पर है। यह सारे एक की थैली के चट्टे बट्टे हैं। कोई भी आदमी या तो जमानत पर है या जेल में है। बीच में कहीं है क्या। मोदी जी कहते हैं न खाउंगा न खाने दूंगा। हम धान की तरह दूध पर भी बोनस देंगे।
बीच के सारे दलाल खत्म
मुख्यमंत्री ने कहा किसान सम्मान निधि खाते में आती है एक रूपया किसी को देते हो क्या। सीएम ने कहा-बीच के सारे दलाल खत्म कर दिए। कोविड के खराब समय में पूरा देश परेशान था। ऐसे समय में सबसे गेहूं, चावल दाल सब घरों में पहुंचा। टीके लगाए किसी से दस रूपए लिए क्या। जो आपकी जान बचाए कोई उसको भूल सकता है क्या। हिन्दुस्तान की जनता एहसान फरामोश नहीं है। रावण चरित्र से हल्का था। कांग्रेस को मारने के लिए हमें केवल कमल के फूल का बटन दबाना है। अंबा बांध बनेगा। धान की तरह दूध पर भी बोनस चालू करेंगे। दूध उपादकों के लिए पशुपालन की व्यवस्था की जाएगी। वनाधिकार के जिनके पास पट्टे नहीं हैं आचार संहिता हटने के बाद देंगे। यह मोदी की गारंटी और गारंटी की गारंटी है। संविधान में आदिवासी को हक दिया गया था, लेकिन दिया क्या। कहते हैं हम संविधान बदलने देंगे, लेकिन 100 से ज्यादा बार कांग्रेस के लोगों ने संविधान बदला।
धूलकोट क्षेत्र का विकास भाजपा ने किया- पाटिल
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धूलकोट क्षेत्र की जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। धूलकोट क्षेत्र में जो भी विकास का कार्य हुआ है वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया है। डबल इंजन की सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही है। श्री पाटिल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कहां कि धूलकोट की भोली भाली जनता आपसे ज्यादा मांग नहीं कर रही है। बस 2005 से वन अधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी भाइयों को पट्टे मिल जाए और अंबा क्षेत्र में एक तालाब की सख्त जरूरत है जो आप पूरा कर दे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार संहिता खत्म होने पर दोनों ही मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का वादा किया।
Sadaiv Newsरोड शो में उमड़ा अपार जनसैलाब, होती रही फूलों की बारिश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में बुरहानपुर विधानसभा में रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद देने के लिए अपार जनसमूह उमड़ा। रोड शो से पहले मुख्यमंत्री ने प्राचीन गणपति मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यहाँ से रोड़-शो प्रारंभ हुआ। आलमगंज, सिंधीपुरा, दुर्गा मैदान, बुधवारा चौराहा, डॉ. अर्चना श्राफ का दवाखाना, सिटी कोतवाली, फव्वारा चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौराहा, कमल टॉकीज चौराहा पहुंचकर समापन हुआ। चारों तरफ माहौल भाजपामय नजर आया। घर-घर में भाजपा का झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। इस दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जमकर स्वागत, सत्कार हुआ। रास्ते भर लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की तो वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री रास्तेभर लोगों से अभिवादन स्वीकारते हुए चल रहे थे। इस दौरान मोदी-मोदी, अबकी बार-400 पार, अबकी बार-29 पार के नारे भी लग रहे थे। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभाओं में उपस्थित लोगों को संबोधित किया एवं भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट देने की अपील की।

spot_img
spot_img
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles